नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 के पहले सेशन का रिजल्ट जारी कर सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पहले रिजल्ट 12 फरवरी को आने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसे 16 फरवरी 2026 तक जारी किया जाएगा। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
JEE Main 2026 के पहले सेशन की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही NTA अंतिम आंसर की भी जारी किया जाएगा, ताकि उम्मीदवार अपने अंक सही तरह से जांच सकें। वहीं, दूसरे सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। JEE Main सेशन 2 की परीक्षा अप्रैल 2026 में कराई जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष JEE Main का प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का रहा। अनुमान है कि सामान्य वर्ग के लिए JEE Advanced में बैठने की पात्रता कटऑफ लगभग 91 से 93 परसेंटाइल के बीच हो सकती है। हालांकि, वास्तविक और अंतिम कटऑफ की घोषणा दूसरे सत्र के परिणाम जारी होने के बाद ही की जाएगी। जिन छात्रों को JEE Main 2026 के पहले सेशन में उम्मीद के अनुसार अंक नहीं मिले हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे दूसरे सेशन की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। NTA दोनों सत्रों में से उम्मीदवार का बेहतर स्कोर चुनता है और उसी के आधार पर अंतिम ऑल इंडिया रैंक (AIR) तय की जाती है।