Get App

JEE Main 2026 Session 2: इसी हफ्ते में आ सकती है सिटी इंटीमेशन स्लिप, जानें कब होगी परीक्षा?

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप इसी हफ्ते जारी की जा सकती है। इसमें छात्रों की परीक्षा के शहर का डीटेल होता है। एनटीए की ओर से सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आइए जानें कब होगी सेशन 2 की परीक्षा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 12:31 PM
JEE Main 2026 Session 2: इसी हफ्ते में आ सकती है सिटी इंटीमेशन स्लिप, जानें कब होगी परीक्षा?
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा अप्रैल में होनी है।

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के आवेदन करने वाले छात्रों को परीक्षा से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने का इंतजार है। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की परीक्षा एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई (CFTI) जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का एकमात्र रास्ता है। जेईई मेन में बेस्ट रैंक प्राप्त करने वाले छात्र जेईई एडवांस्ड के लिए भी योग्य होते हैं और सफल होने पर भारतीय तकनीकी संस्थान (IIT) में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा उन छात्रों के लिए अच्छा मौका होती है, जो जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में अपनी रैंक सुधारना चाहते हैं, या सेशन 1 की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके अलावा, ये परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए भी रास्ता खोलती है। जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा जनवरी में हुई थी और फरवरी में इसके नतीजे जारी हुए थे। जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा अप्रैल में होनी है। परीक्षा से पहले एनटीए सिटी इंटीमेशन स्लिप यानी परीक्षा शहर पर्ची जारी करता है, जिसमें परीक्षा जिस शहर में होनी है उसका डीटेल होता है। इसके बाद परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। इससे पहले सेशन 2 की परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो 13 मार्च, 2026 को बंद हो गई थी।

जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप इसी हफ्ते के अंत तक जारी की जा सकती है। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इससे छात्रों को परीक्षा की तारीखों से काफी पहले ही अपने रहने और आने-जाने की योजना बनाने में मदद मिलती है।

एनटीए के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पूरे भारत में और देश के बाहर कुछ शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट (सुबह 9-12 और दोपहर 3-6) में होगी।

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें