JEE Main 2026 Session 2: जॉइंट ऐंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2026 के सेशन 2 के लिए पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद डेट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 तक होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 फरवरी, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने वाले कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन विंडो की घोषणा की गई है। इसमें छात्रों को परीक्षा से पहले अपने जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म में गलतियों को ठीक करने का मौका दिया गया है।
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, करेक्शन विंडो 27 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस डेडलाइन के अंदर सभी जरूरी करेक्शन कर लें, क्योंकि एनटीए ने साफ कर दिया है कि विंडो बंद होने के बाद किसी भी हालत में कोई और करेक्शन नहीं किया जाएगा।
कौन कर सकता है करेक्शन सुविधा का इस्तेमाल?
फ्रेश सेशन 2 कैंडिडेट्स : जिन्होंने 1 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए अप्लाई किया था।
डुअल-सेशन कैंडिडेट्स : जिन्होंने पहले सेशन 1 (31 अक्टूबर और 27 नवंबर, 2025 के बीच) के लिए रजिस्टर किया था और बाद में सेशन 2 के लिए भी अप्लाई किया था।
एनटीए ने उन फील्ड्स की एक लिस्ट बताई है जिन्हें कैंडिडेट्स इस विंडो के दौरान बदल सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
एनटीए ने पाच खास फील्ड्स को चिह्नित किया है जिन्हें किसी भी हालत में बदला नहीं जा सकता। इनमें कैंडिडेट का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, लाइव या अपलोड की गई फाटो, और कुछ दूसरी खास पहचान वाली चीजें शामिल हैं। कैंडिडेट्स को याद दिलाया जाता है कि ये फील्ड ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन के समय फाइनल कर दी गई थीं और अब हमेशा के लिए लॉक हैं।
हालांकि करेक्शन की सुविधा फ़्री है, लेकिन कुछ बदलावों के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई उम्मीदवार अपनी कैटेगरी को रिजर्व्ड कैटेगरी (SC/ST/PwD/लड़कियां) से जनरल या OBC-NCL में बदलना चाहता है, तो अतिरिक्त सुधार शुल्क देना होगा। यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या UPI से ऑनलाइन देना होगा।