JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 की अप्रैल में हुई परीक्षा देने वाले उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मीडिया में आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब से कुछ ही देर में जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मुख्य (Main) सेशन 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करने वाला है। एनटीए ने संशोधित अस्थायी आंसर-की के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी है। अब विषय विशेषज्ञ प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करेंगे। इसके बाद जेईई मेन रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है, कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रामक खबरों से बचें और आधिकारिक स्रोत पर नजर रखें।
एनटीए ने रिजल्ट के लिए तय की 20 अप्रैल की तारीख
एनटीए ने 20 अप्रैल को आधिकारिक तारीख तय की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन 2 के रिजल्ट के टाइम की घोषणा अभी नहीं की हुई है। पिछले सालों के ट्रेंड पर नजर डालें तो जेईई मेन अप्रैल सेशन का रिजल्ट परीक्षा के 12 से 13 दिन बाद आता है।
अंकों का केलकुलेशन मार्किंग स्कीम के आधार पर
आईआईटी जानें में मददगार होंगी ये बातें
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जाने का सपना देखने वाले परीक्षार्थियों के लिए ये बातें समझना जरूरी है। इसके लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में अच्छी रैंक होनी चाहिए। जेईई एडवांस्ड एग्जाम (JEE Advance Exam) में बैठने के लिए भी कुछ शर्तें हैं। इन्हें पूरा किए बिना आप आईआईटी की प्रवेश परीक्षा ही नहीं दे पाएंगे।
12 लाख से अधिक छात्रों ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा
इस साल अप्रैल में आयोजित जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा में देशभर के हजारों केंद्रों पर करीब 12 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। यह परीक्षा देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का जरिया है। साथ ही, इसके प्रदर्शन के आधार पर आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी (IIIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले का रास्ता खुलता है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा टॉप 2.5 लाख छात्रों को JEE Advanced के लिए पात्र भी बनाती है।