JEE Main Session 2 Application Correction Window: सेशन 2 के फॉर्म में आज से दो दिन कर सकेंगे सुधार, जानें क्या-क्या बदलाव संभव?

JEE Main Session 2 Application Correction Window: जेईई मेन 2026 सेशन 2 के एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज से खुल गई है। सेशन 2 परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले सभी छात्र अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए इस मौके का लाभ ले सकते हैं। जानें क्या-क्या बदलाव संभव हैं

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
जेईई मेन सेशन 2 के लिए करेक्शन विंडो आज से खुल गई है।

JEE Main Session 2 Application Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) के दूसरे सत्र (Session 2) की मुख्य (Main) परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज से खुल गई है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार आज से कल यानी 28 फरवरी की शाम तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन कर अपने एप्लिकशन फॉर्म की निर्धारित श्रेणी में बदलाव कर सकते हैं। लेकिन इस सुविधा यानी करेक्शन विंडो का इस्तेमाल सिर्फ वही छात्र कर सकते हैं, जिन्होंने 25 फरवरी, 2026 तक जेईई मेन 2026 सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म भर दिए हैं।

लेकिन ध्यान रहे जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 के जरिए छात्र सिर्फ कैंडिडेट के नाम, माता-पिता के नाम, कैटेगरी और सब-कैटेगरी, जेंडर, जन्मतिथि और कोर्स में बदलाव कर सकते हैं। परमानेंट एड्रेस, टेम्पररी एड्रेस, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। इसके लिए जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को अतिरिक्त फीस (अगर जरूरी हो) देनी होगी। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI, या नेट बैंकिंग जैसे किसी भी ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है।

आज से खुली करेक्शन विंडो

जेईई मेन सेशन 2 के लिए करेक्शन विंडो आज से खुल गई है। जेईई मेन सेशन 2 के लिए जिन छात्रों ने 25 फरवरी तक आवेदन किया है वे, अगर कोई जानकारी गलत लिखी है तो उसे अपने फॉर्म में अब सुधार सकते हैं।

इन जानकारियों में कर सकेंगे बदलाव

कुछ ऐसी डिटेल्स हैं जिन्हें छात्र सही करने के लिए बदलाव कर सकते हैं। यहां एडिट की जा सकने वाली डिटेल्स की लिस्ट दी गई है


  • स्टूडेंट का नाम
  • पिता का नाम
  • मां का नाम
  • कैटेगरी
  • सब-कैटेगरी
  • जेंडर
  • जन्म तिथि
  • कोर्स

इन जानकारियों में बदलाव संभव नहीं

एनटीए द्वारा बताई गई कुछ जानकारियों को छात्र नहीं बदल सकते हैं। इनकी सूची इस तरह है

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल एड्रेस
  • स्थायी पता
  • अस्थायी पता

जेईई मेन 2026 सेशन 2 एप्लीकेशन में सुधार करने का तरीका

  • कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर जाएं और JEE Main सेशन 2 करेक्शन विंडो 2026 देखें।
  • लिंक पर क्लिक करें और जरूरी क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • छात्र अब सिर्फ एडिटेबल डिटेल्स में ही बदलाव कर सकते हैं।
  • अगर जरूरत हो तो उम्मीदवार को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी ले लें।

ISRO YUVIKA 2026:9वीं के छात्रों के लिए इसरो में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कल से शुरू, रहने-खाने और टिकट का खर्च देगा इसरो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।