JEECUP 2026: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UP JEECUP) के आवेदन शुरू होने का इंतजार कर छात्रों के लिए अहम अपडेट है। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन आज, 15 जनवरी 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य छात्र अधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा कराई जाने वाली इस परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। जेईईसीयूपी 2026 की परीक्षाएं 15 मई 2026 से 22 मई 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में होगी। खासकर ग्रुप A से K8 तक के पाठ्यक्रम, जिसमें इंजीनियरिंग और फार्मेसी हैं उनके लिए ये तारीखें तय हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए छात्र का संबंधित क्षेत्र/ स्ट्रीम में 10वीं/ 10+2 या 12वीं/ बीएससी/ बीई/ बीटेक पास होना जरूरी है। साथ ही, छात्र की उम्र 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
श्रेणी अनुसार देना होगा शुल्क
फॉर्म भरने वाले सभी छात्रों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये एवं एससी, एसटी के लिए 200 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, कैश कार्ड, ऑफलाइन ई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
जेईईसीयूपी परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें 100 सवाल आएंगे और 2.5 घंटे का समय मिलेगा। खास बात ये है कि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। इस परीक्षा में इंजीनियरिंग समूह के विषयों गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री से 10वीं-12वीं के स्तर के पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। एनसीईआरटी की किताबे तैयारी के लिए सबसे अच्छी हैं। इसके अलावा पिछले साल के पेपर सॉल्व करें और मॉक टेस्ट दें।
यूपी पॉलिटेक्निक का फॉर्म छात्र यहां बताए जा रहे आसान स्टेप की मदद से खुद भर सकते हैं।