JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

JEECUP Counselling 2025: पॉलिटेक्निक एक राज्य स्तरीय एग्जाम है। यह उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। योग्य उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in पर 11 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। राउंड 2 में सीट आवंटन का परिणाम 12 जुलाई, 2025 को घोषित किए जाएंगे

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 10:18 AM
JEECUP Counselling 2025: राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 12 जुलाई, 2025 को घोषित किए जाएंगे

JEECUP Counselling 2025: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने JEECUP 2025 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए आज यानी बुधवार (9 जुलाई, 2025) से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in पर 11 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। राउंड 2 में सीट आवंटन का परिणाम 12 जुलाई, 2025 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकेंगे।

इससे पहले राउंड 1 JEECUP सीट आवंटन 3 जुलाई को जारी किया गया था। उस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 2 जुलाई, 2025 को बंद हो गया। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 5 जून से 13 जून तक आयोजित की गई थी। जबकि JEECUP रिजल्ट 23 जून, 2025 को घोषित किए गए थे। JEECUP काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 9 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगी।

सीट आवंटन रिजल्ट 12 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण के ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प का चयन, या फिर लॉगिन के माध्यम से सिक्योरिटी + काउंसलिंग शुल्क 13 जुलाई से 15 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।

यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेज वेरिफिकेशन जिला सहायता केंद्रों पर किया जाएगा। दूसरे राउंड में सीट वापसी 17 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

JEECUP काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:-


  • JEECUP 2025 एडमिट कार्ड

  • JEECUP रैंक कार्ड

  • सीट आवंटन पत्र (संबंधित राउंड के लिए)

  • योग्यता परीक्षाओं की मार्कसीट और सर्टिफिकेट

  • चरित्र प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • दो पासपोर्ट साइट फ़ोटो

  • इन सभी दस्तावेजों की दो सेट कॉपी

  • केवल चयनित उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

JEECUP काउंसलिंग 2025 राउंड 2 शेड्यूल

अब आगे क्या होगा?

पहले तीन राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया केवल उत्तर प्रदेश राज्य के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। पॉलिटेक्निक एक राज्य स्तरीय एग्जाम है, जो उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

ये भी पढ़ें- DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में फेज 2 एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें डिटेल्स प्रोसेस

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा सिलेबस और कॉलेजों का विकल्प भरकर लॉक करना होगा। योग्यता, कैटेगरी और सीट उपलब्धता के आधार पर अधिकारी सीटें आवंटित करेंगे। सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को सीट शुल्क का भुगतान करना होगा। पूरी सीट आवंटन प्रक्रिया सात राउंड में आयोजित की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।