JEECUP Polytechnic Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम (JEECUP 2025) का रिजल्ट जारी हो चुका है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने बुधवार (25 जून, 2025) को यूपी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UPJEE) पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 की घोषणा की। जिन उम्मीदवारों ने पॉलिटेक्निक और पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी कोर्स के लिए परीक्षाएं दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
जो छात्र पास होंगे, उन्हें काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। काउंसलिंग के सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पॉलिटेक्निक और पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी कोर्स के लिए एडमिशन मिलेगा।
जो छात्र पास होंगे, उन्हें एडमिशन प्रोसेस में भाग लेने के लिए आगामी JEECUP 2025 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच करते रहना चाहिए। इसकी तारीख और अन्य डिटेल्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर jeecup.admissions.nic.in उपलब्ध होंगे।
इस साल JEECUP में कुल 4,25,993 युवाओं ने अप्लाई किया था। इनमें से 3,31,193 छात्रों ने एग्जाम में हिस्सा लिया। एग्जाम के नतीजों के अनुसार, 3,31,174 छात्र काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। यानी करीब-करीब हर एग्जाम देने वाला छात्र अब एडमिशन प्रोसेस में शामिल हो सकेगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून से शुरू होकर 14 अगस्त तक कुल पांच चरणों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सरकारी, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और प्राइवेट सेक्टर की पॉलिटेक्निक संस्थाओं में एक, दो, तीन वर्षीय इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा।
JEECUP ने 5 जून से 13 जून 2025 तक एंट्रेंस एग्जाम आयोजित की थी। इसके बाद एंट्रेंस टेस्ट की फाइनल आंसर की जारी की गई। उम्मीदवारों के लिए 15 जून तक आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो खोली गई। आसंर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति सवाल 100 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना था।
JEECUP के अनुसार, UPJEE पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 फाइनल आंसर की पर आधारित होगा। कट-ऑफ नंबर के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा। इसके बाद वे ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- "UP Polytechnic result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालें।
- इतना करते ही आपका JEECUP 2025 रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करके उसे सेव कर लें।