Jharkhand Board Exam 2026: शुरू होने वाले हैं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन, आधिकारिक वेबसाइट पर

Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख पास आ रही है। इसके लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र आवेदन करेंगे। इसका आवेदन झारखंड बोर्ड की आधिकरिक वेबसाइट पर किया जाएगा।

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी।

Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है। बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी। इससे संबंधित निर्देश 17 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर 'एग्जाम फॉर्म पोर्टल' सेक्शन में अपना फॉर्म भर सकते हैं। JAC ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे समय पर और सही-सही फॉर्म भरवाएं, ताकि आखिरी समय में कोई दिक्कत या गलती न हो।

छात्र 18 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बिना विलंब शुल्क के अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस अवधि में जो छात्र फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे। विलंब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तारीख 10वीं कक्षा के लिए आठ दिसंबर और इंटरमीडिएट के लिए 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।

फॉर्म भरते समय होने वाली तकनीकी समस्याओं और आखिरी समय की भीड़ से निपटने के लिए जेएसी ने परीक्षा फॉर्म अपने पोर्ट पर प्री अपलोड करना शुरू कर दिया है। आखिरी तारीख नजदीक आने पर संस्थान फॉर्म अपलोड करने में बहुत व्यस्त हो जाते हैं। इससे तकनीकी दिक्कतें आती हैं और छात्रों की जानकारी गलत हो जाती है। इससे पहले के लिए यह प्रक्रिया जल्दी शुरू की जा रही है।

राज्य के स्कूल जरूरी कागजात तैयार करवाने और शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच में अपने छात्रों की मदद कर रहे हैं। शिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया है कि छात्र तय समय सीमा के अंदर ही आवेदन करें, ताकि वे आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए योग्य हो सकें। यह कदम छात्र और स्कूल दोनों के लिए अच्छा है। इससे आखिरी समय की दिक्कतों से बचा जा सकेगा। वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए जेएसी द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना के मुताबिक सभी संबद्ध विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को छात्रों की सूची (एलओएस) तैयार कर परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी। जैक ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल खुलने के बाद विद्यालयों की ओर से छात्रों के परीक्षा आवेदन भरने के उपरांत ही एलओएस तैयार होगा।

समय से करें आवेदन और भुगतान

छात्रों का परीक्षा आवेदन या शुल्क भुगतान समय पर नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि आवेदन प्रक्रिया जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाइन पूरी की जाए।


UP D.El.Ed Admission 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, ग्रेजुएशन कर चुके कैंडिडेट ले सकेंगे डीएलएड में प्रवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।