JNVST Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड जारी! 13 दिसंबर से शुरू होंगे एंट्रेंस एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) एडमिट कार्ड 2026 NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी कर दिया है। JNVST 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो घंटे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी

अपडेटेड Nov 18, 2025 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है

JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने JNVST 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं। परीक्षा दो घंटे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। कुल 100 अंकों के 80 सवाल होंगे।

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए JNVST 2026 परीक्षा आवेदक के स्थान के आधार पर दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। जबकि दूसरा चरण 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा।

चरण 1 के अंतर्गत आने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर) और सभी केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख को छोड़कर) शामिल हैं।


चरण 2 में शामिल क्षेत्रों में जम्मू और कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग), हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, आदि), पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह और कारगिल है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाए।

चरण 2: होमपेज पर दिख रहे admit card लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अब क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 4: फिर सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

एग्जाम की बड़ी बातें

- कक्षा 6 में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, जो 100 अंकों की होगी।

- परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी। इसमें तीन खंड होंगे। प्रश्नों में मानसिक क्षमता, अंकगणित और भाषा संबंधी सवाल शामिल होंगे।

- समिति ने परीक्षा और हॉल टिकट डाउनलोड से संबंधित किसी भी सवाल के लिए हेल्पडेस्क नंबर भी उपलब्ध कराया है। यह 0120-2975754 है।

ये भी पढ़ें- Delhi Bomb Threat: दिल्‍ली में 3 कोर्ट और 2 CRPF स्‍कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जैश–ए–मोहम्मद का नाम सामने आने से हड़कंप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।