Kerala Plus 2 SAY Result 2025: केरल के डायरेक्टरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) ने शुक्रवार (18 जुलाई) को आधिकारिक तौर पर केरल प्लस टू SAY (Save A Year) का रिजल्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर केरल +2 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 उपलब्ध है। केरल प्लस टू SAY परिणाम 2025 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। DHSE द्वारा केरल प्लस टू SAY परीक्षा 2025 का आयोजन 23 जून से 27 जून, 2025 के बीच किया गया था।
SAY एग्जाम कक्षा 12वीं के उन छात्रों को दूसरा मौका देती हैं जो नियमित मार्च परीक्षाओं में एक या एक से अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए थे। 23 से 27 जून तक आयोजित पूरक परीक्षाओं में इस साल 80,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
अब 12वीं की दूसरी बार परीक्षा देने वाले छात्र results.hse.kerala.gov.in, या result.kite.kerala.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को लॉग इन करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि समेत अन्य डिटेल्स देना होगा। SAY परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 30% अंक (ग्रेड D+) आवश्यक हैं।
इस साल की शुरुआत में, 3,70,642 छात्रों ने नियमित प्लस टू परीक्षा दी थी। उनमें से 2,88,394 छात्र पास हुए, जिससे कुल पासिंग प्रतिशत 77.81% रहा। यह 2024 की पासिंग प्रतिशत से 0.88% कम था। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणामों की घोषणा के संबंध में सबसे सटीक और लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों को नियमित रूप से देखते रहें। जो छात्र आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हैं, वे कॉलेज एडमिशन, प्रवेश परीक्षा या करियर की तैयारी के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
इन वेबसाइट पर चेक करें रिलज्ट
results.kite.kerala.gov.in
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in या results.kite.kerala.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: यहां दिख रहे विकल्प में से "Kerala Plus Two SAY Result 2025" पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: अपनी प्रारंभिक मार्कशीट देखने के लिए डेटा दर्ज करें।
स्टेप 5: रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें और बाद में उपयोग के लिए इसे अपने कंप्यूटर पर सेव कर लें।