Maharashtra Board HSC Result 2025 Out: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने सोमवार (5 मई) कोहायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) यानी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इसमें 91.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.58 रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 89.51 दर्ज किया गया।
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र डायरेक्ट maharesult.nic.in, hscresult.mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और चेक कर सकते हैं।
इस साल, महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 11 मार्च, 2025 तक आयोजित कीं। इस दौरान राज्य भर में 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 13 लाख से अधिक पास हुए हैं।
गोसावी के अनुसार, मार्च में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 14,27,085 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14,17,969 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 13,02,873 छात्र पास हुए है। कोकण संभाग 96.74 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा।
इसके बाद कोल्हापुर 93.64 प्रतिशत, मुंबई 92.93 प्रतिशत, छत्रपति संभाजीनगर 92.24 प्रतिशत, अमरावती 91.43 प्रतिशत, पुणे 91.32 प्रतिशत, नासिक 91.31 प्रतिशत, नागपुर 90.52 प्रतिशत और लातूर 89.46 प्रतिशत पर रहे।
साइंस सब्जेक्ट में सबसे अधिक 97.35 प्रतिशत छात्र सफल रहे। जबकि कॉमर्स में 92.68 प्रतिशत, प्रोफेशनल फैकल्टी में 83.26 प्रतिशत और आर्ट डिपार्टमेंट में 80.52 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने महाराष्ट्र HSC एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट जाकर ले लें। HSC मार्कशीट में विषयवार अंक होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
स्पेट 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे Maharashtra HSC result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: छात्र का रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें।
स्टेप 4: इसे सबमिट करने के लिए View Result बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर दिख जाएगा।