Maharashtra MBA Final Merit List 2025: आज जारी होनी थी सूची, देर रात तक भी नहीं आयी

Maharashtra MBA Final Merit List 2025: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की आज यानी 24 जुलाई 2025 को एमबीए के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होनी थी। यह देर रात तक भी नहीं जारी हुई। आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट जल्द जारी होने की सूचना दिखाई दे रही थी।

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 11:32 PM

महाराष्ट्र का स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल, आज यानी 24 जुलाई, 2025 को महाराष्ट्र एमबीए के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट fe2025.mahacet.org पर देर रात तक ये उपलब्ध नहीं थी और इस पर सूची के जल्द जारी होने की सूचना नजर आ रही थी। लिस्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

इससे पहले 18 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिस पर 19 से 21 जुलाई तक छात्रों को अपनी आपत्तियां दर्ज करनी थी। इसके बाद आज फाइनल लिस्ट जारी होनी थी। छात्रों को सेल की तरफ से सुझाव दिया गया है कि वे अंतिम सूची के संबंध में वेबसाइट पर जारी सूचना पर ही भरोसा करें और अपुष्ट मंचों से मिलने वाली जानकारी पर भरोसा न करें।

महाराष्ट्र एमबीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया चार राउंड में आयोजित की जाएगी और सीएपी राउंड 1 के लिए प्रोविजनल श्रेणीवार सीटें (सीट मैट्रिक्स) 25 जुलाई, 2025 को जारी होगी। उम्मीदवार 26 जुलाई से 28 जुलाई, 2025 तक अपनी इच्छा बता सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएँगी, उन्हें अपनी इच्छा (फ्रीज/फ्लोट/स्लाइड) बतानी होगी और जो उम्मीदवार ‘फ्रीज’ स्वीकार करेंगे, उन्हें प्रवेश के लिए जरूरी डॉक्युमेंट के साथ अपने आवंटित कॉलेज में जाना होगा।


फाइनल मेरिट लिस्ट 2025 इस तरह डाउनलोड करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट fe2025.mahacet.org पर जाएँ।
  2. होमपेज पर ‘महत्वपूर्ण लिंक’ सेक्शन में ‘अंतिम मेरिट लिस्ट स्थिति देखें’ पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  5. अंतिम मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  6. भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें।

JNU Phd Admission 2025: ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।