MP Board 12th Result 2026 Topper list: एमपी बोर्ड में 12वीं की जॉइंट टॉपर खुशी और चांदनी ने पाए बंपर नंबर, देखिए इनकी मार्कशीट

MP Board 12th Result 2026 Topper list: आज जारी हुए एमपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में 12वीं कक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। एमपी बोर्ड में खुशी और चांदनी ने राज्य के सभी स्ट्रीम के छात्रों को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। आइए जानें 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट कैसा रहा

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में सबसे ज्यादा 69 छात्र साइंस स्ट्रीम के गणित विषय से रहे हैं।

MP Board 12th Result 2026 Topper list: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने आज शैक्षिक सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है। 12वीं कक्षा में तो छात्रों ने वो लकीर खींची है, जिसे कोई छात्र पार नहीं कर पाया है। एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा में दो छात्राओं ने एक साथ- समान अंक हासिल कर पहले पायदान पर कब्जा जमाया है। इस साल 12वीं कक्षा में खुशी राय और चांदनी कुमारी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

12वीं कक्षा में पहला स्थान पाने वाली खुशी राय आदिवासी बाहुल्य जिले झाबुआ की रहने वाली हैं। बता दें, हायर सेकंडरी परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी और चांदनी के साथ ही अन्य टॉपर्स और उत्तीर्ण छात्रों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। खुशी और चांदनी दोनों कॉमर्स स्ट्रीम की 12वीं की छात्रा थीं और इन्होंने 500 में से 494 नंबर प्राप्त किए हैं।

बेटियों ने मारी बाजी

12वीं की परीक्षा में इस साल 2026 में 76.01% नियमित छात्र और 30.60% निजी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। इस साल 72.39% छात्रों और 79.41% छात्राएं परीक्षा में सफल हुई हैं।

गणित के छात्रों का मेरिट लिस्ट में दबदबा

एमपी बोर्ड 12वीं की मेरिट लिस्ट स्ट्रीमवाइज जारी की गई है। एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में सबसे ज्यादा 69 छात्र साइंस स्ट्रीम के गणित विषय से रहे हैं। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम के 63 छात्र ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। तीसरे स्थान पर विज्ञान संकाय के जीवविज्ञान रहा। जिसमें 45 स्टूडेंट्स ने स्थान पाया है। वहीं कला मानविकी संकाय में 32 और कृषि संकाय में 9 परीक्षार्थी, ललितकला के साथ ही गृहविज्ञान में 3 परीक्षार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।


कॉमर्स ग्रुप से खुशी और चांदनी ने मारी बाजी

भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा ने 12वीं में सबसे ज्यादा 500 में से 494 अंक प्राप्त कर भोपाल का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि कॉमर्स ग्रुप की चांदनी ने 12वीं कक्षा के सभी संकायों में बाजी मारी है।

यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

12वीं की टॉपर लिस्ट (स्ट्रीम वाइज पहला स्थान)

कॉमर्स ग्रुप की- चांदनी विश्वकर्मा और खुशी राय- 494/500

विज्ञान (गणित)- श्लोक प्रजापति- 493/500

कृषि ग्रुप- तुलसी राजावत-493/500

विज्ञान (जीव विज्ञान)- तन्वी कुमावत- 492/500

कला ग्रुप- श्रुति तोमर- 489/500

ललित कला एवं गृप विज्ञान ग्रुप- शाइस्ताह कुरैशी- 485/500

यहां देखें 12वीं टॉप 5 की लिस्ट (संकायवार)

कॉमर्स ग्रुप

494- अंक के साथ कॉमर्स ग्रुप की चांदनी विश्वकर्मा और खुशी राय ने किया टॉप

489- अंक के साथ कला ग्रुप की श्रुति तोमर, मनु शुक्ला, आर्ची माहेश्वरी दूसरे स्थान पर

488- अंकों के साथ श्रुति गर्ग, छवि अग्रवाल, सानिया गुप्ता, सृष्टि सिलावट, रोशनी पटेल, दीपाली सोनी तीसरे स्थान पर

487- अंकों के साथ दीक्षा गुर्जर, अनुष्का शर्मा चौथे स्थान पर रहीं

486- अंकों के साथ प्रतिष्ठा गौड़, हंसिका राठौड़, इश्मीता तोमर, रोनक जैन, अनन्या शर्मा ने पांचवी रैंक हासिल की।

विज्ञान ग्रुप (गणित)

493-अंकों के साथ श्लोक प्रजापति पहले स्थान पर रहे

491- अकों के साथ गौरी शर्मा, डॉली पुरवार और अर्जुन गुर्जर दूसरे स्थान पर रहे

490- अंकों के साथ कान्हा शर्मा, मनेंद्र केवट तीसरे स्थान पर रहे

489- अंकों के साथ हर्ष गोयल, रेशू मिज्ञा, आशिका साहू ने चौथा स्थान प्राप्त किया है

488- अंक प्राप्त कर ढाणी बंसल, प्रकाश तिवारी, मान्यता साहू, शिवम लोधी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है

कृषि समूह

493- अंकों के साथ तुलसी राजावत, चंचल कुशवाह ने पहला स्थान प्राप्त किया है

488- अंकों के साथ प्रीति कुशवाह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

487- अंकों के साथ संजना धाकड़ ने तीसरा स्थान

485- अंकों के साथ रक्षा पटेल, लालता पाल चौथे स्थान पर रहीं

484- अंकों के साथ लक्ष्मी यादव, स्वाति उइके, मृणाली थावरे पांचवें स्थान पर रहीं

ललित कला एवं ग्रह विज्ञान ग्रुप

485- अंकों के साथ शाइस्ताह कुरैशी ने पहला स्थान प्राप्त किया

479- अंकों के साथ शैवाह कुरैशी ने दूसरे स्थान पर रहीं

478- अंकों के साथ कुमकुम अहिरवार तीसरा स्थान प्राप्त किया

जीव विज्ञान ग्रुप

492- अंकों के साथ तन्वी कुमावत पहले स्थान पर

490- अंकों के साथ कार्तिक शर्मा दूसरे स्थान पर रहे

489- अंकों के साथ प्रियांशी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं

MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड में 10वीं की टॉपर प्रतिभा की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे आप, इतने नंबर!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।