MP Board Admit Card 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए एमपी बोर्ड के एडमिट कार्ड, जानें छात्रों तक कैसे पहुंचेंगे?

MP Board Admit Card 2026: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं। एमपी बोर्ड ने छात्रों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। आइए जानें छात्र इन्हें खुद डाउनलोड कर सकते हैं या उन्हें स्कूल से संपर्क करना होगा

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 7:48 PM
Story continues below Advertisement
एमपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

MP Board Admit Card 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयार में लगे छात्रों की परीक्षा डेट घोषित हो चुकी है। अब उन्हें अपने प्रवेश पत्र का इंतजार है, जो परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज होता है। इसके बिना उन्हें परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। इन छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए एमपी बोर्ड ने आज दोनों कक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 फरवरी में शुरू होगी। एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड के छात्रों को समझ नहीं आ रहा है कि एडमिट कार्ड उन्हें कैसे प्राप्त होंगे? उन्हें एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड करना है या ये उन्हें स्कूल से प्राप्त होगा ? आइए जानें बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र उन्हें किस तरह मिलेगा ?

एमपी बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?

परीक्षा केंद्र में उसी एडमिट कार्ड को वैध माना जाता है, जिस पर स्कूल प्रिंसिपल का दस्तखत और आधिकारिक सील हो। स्कूल के प्रिंसिपल अपनी लॉगिन आईडी से छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हैं। उस पर हस्ताक्षर कर सील लगाते हैं, उसके बाद ही वह परीक्षा केंद्र पर मान्य होता है। इसलिए दोनों कक्षाओं के छात्रों एडमिट कार्ड स्कूल से ही मिलेगा। खुद ऑनलाइन डाउनलोड किया हुआ एडमिट कार्ड भी तभी मान्य होगा जब उस पर स्कूल के प्रिंसिपल के साइन और सील लगी हो।

ये सुरक्षा उपाय जरूर करें

जैसे ही एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 मिले, उसकी 2-3 फोटोकॉपी बना कर अलग-अलग बैग या फाइल में रख लें। कई बार असली एडमिट कार्ड खो जाने पर ये कॉपियां बहुत काम आती हैं।


एडमिट कार्ड में ये जरूर चेक करें

  • छात्र का नाम और स्पेलिंग
  • माता-पिता का नाम
  • विषय और कोड
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • फोटो और सिग्नेचर

गलती हो तो क्या करें?

एमपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड में अगर नाम, जन्मतिथि या विषय में कोई गलती है तो घबराएं नहीं। तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें। बोर्ड त्रुटि सुधार के लिए निश्चित समय देता है। स्कूल लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। याद रखें, गलत जानकारी वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर परेशानी का सबब बन सकता है।

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी निर्देश

  • एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड के साथ अपना आधार कार्ड या स्कूल आईडी प्रूफ भी साथ रखें।
  • मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी भी तरह की डिजिटल घड़ी परीक्षा हॉल में न ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर निर्धारित जगह पर अपने हस्ताक्षर और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर जरूर सुनिश्चित करें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर लॉगिन करें।
  • होमपेज पर Examination / Enrollment Forms के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको ‘Print Main Exam Admit Card 2026’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपना ‘आवेदन क्रमांक’ (Application Number) दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें।

CBSE Main admit card 2026: प्राइवेट बोर्ड परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।