MP Board Result 2026: इसी महीने खत्म होगा 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार, 15 अप्रैल तक रिजल्ट जारी करने की कोशिश में एमपी बोर्ड

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र बेसब्री से अपना रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बोर्ड इनका इंतजार इसी महीने में खत्म कर सकता है। समझा जा रहा है कि बोर्ड 15 अप्रैल तक दोनों कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है

अपडेटेड Apr 03, 2026 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
एमपीबीएसई 15 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित कर सकता है।

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों की अपने रिजल्ट के लिए बेचैनी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है। छात्र टकटकी लगाए रिजल्ट से जुड़ी खबरों पर नजर रख रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) इन छात्रों का इंतजार खत्म करने के लिए काफी तेजी से प्रयास कर रहा है। बोर्ड 10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 के आस-पास जारी करने की कोशिशों में लगा हुआ है।

10वीं-12वीं कक्षा के 16 लाख छात्र-छात्राओं की कॉपियों की जांच, डेटा एंट्री और क्रॉस वेरिफिकेशन जैसे सभी अहम काम अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। रिजल्ट जारी करने से पहले हर स्तर पर डबल चेकिंग की जा रही है। बोर्ड यह सुनिश्चित कर रहा है कि छात्रों के परिणाम पूरी तरह त्रुटिमुक्त हों। इसी कारण अंतिम प्रक्रिया को बेहद सावधानी से पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि एमपीबीएसई 15 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित कर सकता है। इससे पहले, बोर्ड ने परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाएं लागू की थी। हालांकि, इतनी सख्त निगरानी के बावजूद प्रदेशभर में करीब 100 नकल के मामले सामने आए। दोनों कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

10वीं-12वीं की होती है दो बोर्ड परीक्षा

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जाता है। हाल ही में बोर्ड ने दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की है। इसके मुताबिक परीक्षाओं का आयोजन 7 मई से लेकर 25 मई तक करवाया जायेगा। ऐसे में छात्रों को दूसरी परीक्षा की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने के लिए 15 अप्रैल तक नतीजे जारी किये जा सकते हैं। इसलिए जो बोर्ड परीक्षा में असफल होने वाले छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में भाग लेकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। साथ ही, पास होने वाले छात्र इस विकल्प की मदद से अपने नंबरों को सुधार भी सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए ये वेबसाइट देखें


  • एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर देख सकेंगे।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।

Best Science Courses After 12th: साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए 12वीं के बाद ये बन सकते हैं हॉट करियर ऑप्शन, यहां दी जा रही लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।