सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। ये वेकैंसी उन लोगों के लिए एक अच्छा मौका है जो मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जा कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
ये एग्जाम राज्य के सरकारी स्कूलों में खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन से पहले जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन कर के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 4: जरूरी डाक्युमेंट और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
स्टेप 5: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 6: भविष्य के जरूरत के लिए एप्लिकेशन को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
एमपीईएसबी पीएसटीएसटी 2025 में सेलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से रिटेन एग्जाम पर बेस्ड होगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य जानकारी, बाल विकास और शिक्षण से जुड़ी समझ, गणित, भाषा कौशल और विषय से संबंधित ज्ञान की जांच की जाएगी। परीक्षा में प्रदर्शन और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
क्या है फॉर्म भरने की योग्यता
पीएसटीएसटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होंगी। सबसे पहले, उन्हें 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक हासिल किए होने चाहिए। साथ ही, उनके पास प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा (D.El.Ed) या बी.एल.एड जैसी कोई मान्य डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्राथमिक स्तर के लिए पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।