UGC NET June 2025 Result: यूजीसी नेट जून 2025 का एग्जाम दिए उम्मीदवारों को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे। इससे पहले एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2025 के एग्जाम की ऑनस की जारी किया था। अब जल्द ही एनटीए इसका रिजल्ट जारी करेगा।
यूजीसी नेट की परीक्षा 25 से 29 जून 2025 तक कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 85 विषयों के लिए परीक्षाएं ली गईं थी।
यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम का रिजल्ट देखने के लिए आपको इन आसान से स्टेप को फॉलो करना होगा
पिछले साल कब आया था रिजल्ट
पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे आमतौर पर 30 से 40 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाते हैं। जैसे जून 2024 की परीक्षा का रिजल्ट 17 अक्टूबर को आया था और दिसंबर 2024 की परीक्षा का परिणाम 22 फरवरी 2025 को घोषित हुआ था। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी परिणाम जुलाई के अंत तक आ सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को पेपर 1 और पेपर 2 में कुल मिलाकर कम से कम 40% अंक लाना जरूरी होता है। इसी के आधार पर यह तय होता है कि कोई उम्मीदवार परीक्षा में योग्य माना जाएगा या नहीं।
एक्सपर्ट करेंगे आपत्तियों की जांच
यूजीसी नेट की आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 8 जुलाई तक थी। वेबसाइट पर उम्मीदवारों को उनके प्रश्नपत्र और दिए गए उत्तर भी दिखाए गए थे। हर सवाल पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क लिया गया। एनटीए ने बताया कि एक्सपर्ट की टीम इन आपत्तियों की जांच करेगी। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न का उत्तर बदला जाएगा और यह बदलाव सभी परीक्षार्थियों पर लागू होगा। संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा, लेकिन किसी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से जानकारी नहीं दी जाएगी कि उसकी आपत्ति मानी गई या नहीं।