NEET PG 2025 counselling: एमसीसी ने जारी किया काउंसलिंग का नया शेड्यूल, 20 को जारी होगा पहले राउंड का रिजल्ट

NEET PG 2025 counselling: एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यह कार्यक्रम एआईक्यू और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित सीटों के लिए है।

अपडेटेड Nov 17, 2025 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
नया कार्यक्रम ऑल इंडिया कोटा सीटों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए है।

NEET PG 2025 counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। नया कार्यक्रम ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के 50% सीटों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 100% सीटों के लिए है। काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नया कार्यक्रम देख सकते हैं। इसके तहत पहले राउंड की च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया आज और कल होगी। पहले राउंड का रिजल्म 20 नवंबर को जारी किया जाएगा। बता दें, नीट पीजी परीक्षा भारत में मेडिकल ग्रेजुएशन (MBBS) डिग्री ले चुके छात्रों के लिए होती है, जो आगे इसी फील्ड में परास्नातक में प्रवेश लेना चाहते हैं।

सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 21 नवंबर से 27 नवंबर 2025 के बीच प्राप्त कॉलेज में रिपोर्ट कर प्रवेश की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। राउंड 1 काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी। इसके लिए काउंसिलिंग 1 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक, तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 22 दिसंबर से 11 जनवरी 2026 तक और स्ट्रे राउंड के लिए काउंसिलिंग 12 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक संपन्न करवाई जाएगी।

पहले राउंड का काउंसिलिंग शेड्यूल

  • पंजीकरण शुरू होने की तारीख : 17 अक्टूबर 2025
  • पंजीकरण की आखिरी तारीख : 05 नवंबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
  • च्वाइस फिलिंग की तारीख : 17 से 18 नवंबर 2025 (सुबह 11:55 बजे तक)
  • च्वाइस लॉक करने की तारीख : 18 नवंबर 2025 (शाम 4 से रात्रि 11:55 बजे तक)
  • राउंड 1 के लिए सीट प्रॉसेसिंग : 19 नवंबर 2025
  • राउंड 1 रिजल्ट जारी होने की तारीख : 20 नवंबर 2025
  • राउंड 1 रिपोर्टिंग की तारीख : 21 से 27 नवंबर 2025

नीट पीजी काउंसलिंग कार्यक्रम इस तरह देखें


  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं और “PG Medical” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • eservices/schedule सेक्शन में दिए गए PG Counselling Schedule पर क्लिक करें।
  • काउंसलिंग कार्यक्रम उम्मीदवारों के फोन/कंप्यूटर/लैपटॉप/टैबलेट में डाउनलोड हो जाएगा।

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए ये करें

  • काउंसिलिंग पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरकर च्वाइस फिलिंग कर लें।
  • अगले दिन च्वाइस लॉकिंग प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

UP Junior Aided Teacher Vacancy: यूपी जूनियर एडेड टीचर भर्ती के आवेदन तिथि में हुआ बदलाव, अब इस डेट से कर सकेंगे फॉर्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।