NEET PG Admit Card 2026: आज जारी होगा नीट पीजी का एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा के लिए कर लें तैयारी

NEET PG Admit Card 2026: राष्ट्रीय मेडिकल बोर्ड नीट पीजी 2026 परीक्षा के लिए हॉल टिकट आज जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले यह एडमिट कार्ड 24 अगस्त को जारी किए जाने थे

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 12:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एनबीईएमएस ने बताया कि नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड 25 अगस्त, 2026 को जारी किया जाएगा।

NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने हॉल टिकट के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसके बिना उन्हें परीक्षा केंद्र में दाखिल होने नहीं दिया जाएगा। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पोस्टग्रेजुएट (PG) 2026 के एडमिट कार्ड आज जारी करने की जानकारी दी है। एनबीईएमएस ने एक पब्लिक नोटिस में बताया कि नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड 25 अगस्त, 2026 को जारी किया जाएगा।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में लगभग 340 शहरों और 1,300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर होगी। एनबीईएमएस के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार 11 अगस्त को परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी जारी की थी। इससे पहले, मेडिकल बॉडी ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख 27 अगस्त से बदलकर 24 अगस्त कर दी थी।

हालांकि, एनबीईएमएस ने कहा कि "असम और मेघालय के संबंध में कुछ अप्रत्याशित हालात और मिली अपीलों को देखते हुए, कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।" ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, नीट पीजी 2026 हॉल टिकट अब 25 अगस्त को जारी किए जाएंगे। नीट पीजी एडमिट कार्ड ऑफिशियल पोर्टल nbe.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्रों, परीक्षा समय और परीक्षा के दिन की गाइडलाइंस के बारे में बताया जाएगा।

नीट पीजी उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा और उसका एक रंगीन प्रिंटआउट एग्जाम हॉल में ले जाना होगा। मेडिकल बोर्ड ने कैंडिडेट्स को एग्जाम से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए सिर्फ ऑफिशियल चैनलों पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। ध्यान रखें, एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अहम दस्तावेज होता है। इसके बिना किसी परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर में दाखिल होने की अनुमति नहीं होती है।

एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी का नाम, माता/पिता का नाम, परीक्षा का विषय, परीक्षार्थी की फोटो और हस्ताक्षर के अलावा परीक्षा केंद्र का पूरा पता होता है। साथ ही, इसमें परीक्षा में शामिल होने के संबंध में कुछ जरूरी गाइडलाइंस होती हैं, जिनका पालन करना हर परीक्षार्थी के लिए जरूरी होता है। हॉल टिकट में दी गई जानकारी को उम्मीदवारों को ध्यान से चेक करना चाहिए। इसमें कोई गलती मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर सही कराने की कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या अमेरिकन ड्रीम से हो रहा मोहभंग? अमेरिकी कॉलेजों में भारतीय छात्रों के आवेदन 15% घटे, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।