NEET PG 2026 Re-Exam: 5 सितंबर को जयपुर के इस केंद्र में फिर से होगी नीट पीजी परीक्षा, तकनीकी दिक्कत के चलते 2445 उम्मीदवार नहीं दे पाए थे परीक्षा

NEET PG 2026 Re-Exam: जयपुर के सीतापुरा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए एनबीईएमएस यह परीक्षा 05 सितंबर को फिर से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा केंद्र पर कुछ तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से 2445 उम्मीदवार परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। आइए जानें

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नीट पीजी 2026 339 शहरों में बनाए गए 1111 परीक्षा केंद्रों पर 30 अगस्त, 2026 को किया था।

NEET PG 2026 Re-Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 2,445 परीक्षार्थियों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पोस्टग्रेजुएट (PG) 2026 दोबारा कराने की घोषणा की है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, जिन परीक्षार्थियों पर असर पड़ा है, उन्हें 5 सितंबर, 2026 को नीट पीजी 2026 परीक्षा में दोबारा बैठने की सुविधा दी जाएगी। बता दें, नीट पीजी 2026 का आयोजन देश के 339 शहरों में बनाए गए 1111 परीक्षा केंद्रों पर 30 अगस्त, 2026 को किया था।

मेडिकल बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई थी, जिसमें 2,65,980 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से लगभग 2,63,535 कैंडिडेट्स की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस परीक्षा के लिए 2,73,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, 2,445 के लिए यह परीक्षा तकलीफदेह साबित हुई। यह परीक्षार्थी iON डिजिटल जोन iDZ सीतापुरा सेंटर्स, जयपुर, राजस्थान (TC नंबर 41682 और 41683) में परीक्षा देने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा केंद्र की आंतरिक पावर सप्लाई की दिक्कतों की वजह से प्रभावित सेंटर पर परीक्षा पूरा नहीं हो सकी। इस घटना से सीतापुरा परीक्षा केंद्र पर मौजूद कैंडिडेट्स पर असर पड़ा।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, iON डिजिटल जोन iDZ सीतापुरा सेंटर्स, जयपुर, राजस्थान (TC नंबर 41682 और 41683) में अचानक टेक्निकल दिक्कत आई, जिसकी वजह से 2445 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए। इसकी वजह टेस्ट सेंटर्स पर इंटरनल पावर सप्लाई की दिक्कत थी, जिसका कारण एग्जाम कराने वाली एजेंसी M/s TCS Ltd थी। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, सभी प्रभावित कैंडिडेट्स का दोबारा एग्जाम 5 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर, राजस्थान में होगा। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थान ने बताया कि एग्जाम की जगह की जानकारी और अन्य जरूरी निर्देश संबंधित उम्मीदवारों को अलग से बताए जाएंगे।


मेडिकल बॉडी ने कहा कि एनबीईएमएस को प्रभावित कैंडिडेट्स को हुई परेशानी के लिए खेद है और री-एग्जाम इसलिए किया जा रहा है ताकि उन्हें सही और बराबर मौका मिले।

इससे पहले एनबीईएमएस ने राजस्थान सरकार के हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय की एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी राजस्थान में iON डिजिटल जोन iDZ सीतापुरा केंद्रों पर पावर सप्लाई फेलियर के हालात की जांच करने और रुकावट के कारणों का पता लगाने के लिए बनाई गई है। इसमें राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री के एक जॉइंट सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के एक सीनियर इंजीनियरिंग अधिकारी शामिल हैं। एनबीईएमएस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कमिटी मामले की जांच करेगी और तय समय में अपनी रिपोर्ट देगी।

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026: 12वीं के सप्लिमेंट्री परीक्षा रिजल्ट के बाद रि-इवैल्युएशन की प्रक्रिया शुरू, जानें कब से करें आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।