NEET PG City Intimation Slip 2026: 11 अगस्त को यहां जारी होगी नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप, पंजीकृत उम्मीदवारों के ईमेल पर भेजा जाएगा डाउनलोड लिंक

NEET PG City Intimation Slip 2026: नीट पीजी की परीक्षा 30 अगस्त को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप कल यानी 11 अगस्त को जारी की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों स्लिप का लिंक उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। आइए जानें

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 2:54 PM
नीट पीजी का आयोजन 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में और एक ही दिन आयोजित की जाएगी।

NEET PG City Intimation Slip 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पीजी (NEET PG 2026) का हिस्सा बनने के इच्छुक परीक्षार्थियों के लिए बड़ा और प्रमुख अपडेट है। यह परीक्षा 30 अगस्त को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। लेकिन इससे पहले परीक्षार्थियों को सिटी इंटिमेशन स्लिप का इंतजार है। एनबीईएमएस की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक सिटी स्लिप 11 अगस्त को जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, इसका लिंक पंजीकृत छात्रों की रजिस्टर्ड ईमेड आईडी पर भी भेजा जाएगा। सभी आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

वेबसाइट और ईमेल से डाउनलोड करें सिटी स्लिप

नीट पीजी के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को एनबीईएमएस की ओर से परीक्षा शहर की जानकारी के लिए लिंक वेबसाइट पर एक्टिवेट किया जाएगा। इसके अलावा ईमेल से भी भेजा जायेगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद परीक्षार्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। इसके बाद वे सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उन्हें अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी करने में सुविधा होगी।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नीट पीजी पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको सिटी स्लिप/ Login पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।

27 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड


एनबीईएमएस की ओर से सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किये जायेंगे। ध्यान रखें कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट एवं वैलिड पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

एक शिफ्ट में 30 अगस्त को होगी परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन केवल एक ही शिफ्ट में और एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

एग्जाम पैटर्न

नीट पीजी 2026 3 घंटे 30 मिनट की होगी। इसमें उम्मीदवारों से 180 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 4 अंक प्रदान किया जायेगा वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जायेगा उनका मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।

CBSE Class 12 Compartment Result 2026: सीबीएसई कब जारी करेगा 12वीं के कंपार्टमेंट का रिजल्ट, यहां जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड कर करने के स्टेप्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।