NEET PG 2025 Exam: सुप्रीम कोर्ट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर अगले महीने सुनवाई करेगा। खासकर NEET PG आसंर की जारी करने और मूल्यांकन प्रोटोकॉल के संबंध में चिंता जताने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की है। जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने इन मुद्दों पर दायर याचिकाओं पर संक्षिप्त सुनवाई की।
