नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) जल्द ही NEET PG एग्जाम का रिजल्ट जारी करेगा। NEET PG का एग्जाम देशभर में 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। ये एग्जाम डॉक्टरों के MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। इस बार भी लाखों उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था। सभी छात्र NEET PG 2025 के एग्जाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में NBEMS ने बताया की कब जारी होगा इसका रिजल्ट
एनबीईएमएस के मुताबिक, NEET PG 2025 का रिजल्ट 3 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
कितने बजे जारी हो सकता है रिजल्ट
इसका रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, नाम, अंक और अखिल भारतीय रैंक (AIR) जैसी डिटेल्स डालनी होगी। इसके साथ ही कट-ऑफ मार्क्स और क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल की जानकारी भी घोषित की जाएगी। आमतौर पर NEET PG 2025 का रिजल्ट दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच घोषित किया जाता हैं। पिछले सालों की तरह इस बार भी NEET PG 2025 का परिणाम PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे 'NEET PG Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉगिन पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4: रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें।
स्टेप 5: आप अपना स्कोरकार्ड सेक्शन-वार अंक और अखिल भारतीय रैंक (AIR) के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ जारी होगा क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल
NEET PG रिजल्ट के साथ ही क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल और कट-ऑफ स्कोर भी जारी किया जाएगा। पिछले साल की कट-ऑफ के मुताबिक, जनरल कैटगरी के लिए 50वां पर्सेंटाइल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40वां पर्सेंटाइल, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45वां पर्सेंटाइल निर्धारित किया गया था।
NEET PG के रिजल्ट जारी होने के बाद देश और राज्य दोनों स्तरों पर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अखिल भारतीय कोटा की 50% सीटों के लिए काउंसलिंग करेगी, जिसमें डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय, AIIMS, JIPMER और AFMS जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं। वहीं, राज्य कोटा की 50% सीटों के लिए संबंधित राज्य प्राधिकारी काउंसलिंग का आयोजन करेंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को अपनी राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा।