PGIMER BSc Nursing Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर आज आए नतीजे, इतने छात्र काउंसिलिंग के लिए योग्य पाए गए

PGIMER BSc Nursing Result 2025: स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) ने बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2025 के नजीजे आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए। इस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी।

अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 4:19 PM
PGIMER ने बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2025 के नजीजे आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए।

PGIMER BSc Nursing Result 2025: स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER), चंडीगढ़ ने बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2025 के नतीजे आज घोषित कर दिए। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी।

इस परीक्षा में 296 उम्मीदवार काउंसिलिंग के लिए योग्य पाए गए हैं। यह परीक्षा पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की ओर से 27 जुलाई, 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का दाखिला बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) और बीएससी नर्सिंग (चार वर्षीय) कोर्स में हो पाएगा। परिणाम देखनें के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इस तरह डाउनलोड करें नतीजे

  • आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं
  • वेबसाइट के होम पेज पर PGIMER BSc Nursing Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी। पीडीएफ में अपने नाम के साथ रोल नंबर की जांच जरूर करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कोर्स फीस

यह नतीजे बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) और बीएससी नर्सिंग (चार वर्षीय) की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए हैं। बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को कोर्स फीस के रूप में 850 रुपये और 5,000 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी। इसके अलावा, बीएससी नर्सिंग (चार वर्षीय) में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को कोर्स फीस के रूप में 835 रुपये और 5,000 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी।


पहले राउंड की काउंसिलिंग

पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए में 296 उम्मीदवार शामिल होंगे। इनमें 8 पीडब्लूबीडी, 2 विदेशी नागरिक, 146 अनारक्षित, 75 अन्य पिछड़ा वर्ग, 43 अनुसूचित जाति, और 22 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार शामिल हैं।

दस्तावेज सत्यापन और काउंसिलिंग

बी.एससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) पाठ्यक्रम के लिए दस्तावेज सत्यापन 11 अगस्त 2025 को सुबह 9:00 बजे से होगा। इसके बाद, इस कोर्स की काउंसिलिंग 12 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे तय की गई है। बी.एससी. नर्सिंग (4 साल) कोर्स के लिए दस्तावेज सत्यापन 13 अगस्त 2025 को सुबह 9:00 बजे से होगा। काउंसिलिंग इसी कोर्स के लिए 14 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।

NEET UG Counselling 2025: फिर बदला शेड्यूल, जानें कब आएगा राउंड 1 काउंसिलिंग का रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।