NEET SS Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट एसएस काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार सुपर स्पेशियलिटी कोर्स के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET SS) पास कर चुके हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई है।
नीट एसएस काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवार 11 मार्च से 16 मार्च 2026 तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भर सकते हैं। चॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 16 मार्च को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक होगी। इसके बाद 17 मार्च 2026 को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 18 मार्च 2026 को परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 19 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच संबंधित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नियमित चेक करने की सलाह दी गई है।
नीट एसएस काउंसलिंग कैसे करें रजिस्ट्रेशन
इन आसान स्टेप की मदद से करें नीट एसएस काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए आवेदन
स्टेप 1: MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद NEET SS काउंसलिंग 2026 राउंड 1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को खुद को रजिस्टर करके, अकाउंट में लॉगिन करें।
स्टेप 4: एप्लीकेशन फॉर्म भरें और एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें।
स्टेप 5: सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
स्टेप 6: भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकालकर अपने पास रख लें।