NEET UG 2025 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG (National Eligibility-cum-Entrance Test for undergraduate) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हॉल टिकट अब आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक डिटेल्स के साथ अपने NEET UG 2025 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। NTA की ओर से नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित एग्जाम सेंटरों पर किया जाएगा। एक बयान के अनुसार, MBBS, BDS, BAMS, BUMS, BHMS और BSMS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल और इससे संबंधित कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 4 मई को निर्धारित है। परीक्षा देश भर के 552 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से 7 मार्च, 2025 तक खुली थी। यह पहली बार था कि इस आवेदन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया। NEET 2025 परीक्षा पैटर्न को कोविड-19 से पहले के पैटर्न में बदल दिया गया है। वैकल्पिक प्रश्न हटा दिए गए हैं। सवालों की कुल संख्या 180 होगी। कुल परीक्षा अवधि भी कम कर दी गई है। अब अवधि 180 मिनट होगी। NEET की मार्किंग स्कीम पिछले साल की तरह ही रहेगी।
NEET UG एडमिट कार्ड 2025 कैसे करें डाउनलोड?
स्पेट 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर NEET admit card 2025 download लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: स्क्रीन पर दिखाई देने वाले सुरक्षा कोड को अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि के साथ दर्ज करें।
स्टेप 4: आवश्यक डिटेल्स दर्ज करने के बाद NEET हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: एग्जाम सेंटर, कार्यक्रम, पता और व्यक्तिगत डेटा सहित हर डिटेल्स को सत्यापित करें।
स्टेप 6: अंत में अपना NEET UG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
NEET UG 2025 Admit Card: डायरेक्ट लिंक