NEET UG 2026: एनटीए की नीट यूजी के उम्मीदवारों को बड़ी राहत, बिना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के भी मिलेगी एंट्री

NEET UG 2026: एनटीए ने 3 मई से होने वाली नीट यूजी परीक्षा के उम्मीदवारों को बड़ी राहत की घोषणा की है। इसके तहत जिन परीक्षा का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है, उन्हें भी परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। लिखित घोषणा पत्र देकर ये उम्मीदवारों परीक्षा दे सकेंगे। आइए जानें

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
बायोमेट्रिक फेल होने पर परीक्षार्थियों को देना होगा अंडरटेकिंग फॉर्म।

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 से होने वाली एनईईट (यूजी) 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की चुनौतियों को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। बता दें, 3 मई, 2026 को होने वाली परीक्षा में तलाशी के बाद और परीक्षा रूम में दाखिल होने से पहले बायोमेट्रिक चेक जरूरी है।

ऐसे में छात्रों को इस बात की चिंता थी कि किसी कारणवश अगर उनका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेज हुआ, तो क्या होगा ? एनटीए ने छात्रों की इस चिंता का समाधान करते हुए एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, डिवाइस में खराबी, खराब फिंगरप्रिंट क्वालिटी, UIDAI सिस्टम के साथ कनेक्टिविटी की समस्या, या बायोमेट्रिक कैप्चर को प्रभावित करने वाली मेडिकल कंडीशन जैसी तकनीकी दिक्कतों की वजह से उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इन मामलों में, उन्हें एक दूसरी सत्यापन प्रक्रिया के बाद भी परीक्षा हॉल में जाने की इजाजत दी जाएगी।

इन छात्रों को मिलेगी छूट

एनटीए ने साफ किया है कि जो छात्र बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें परीक्षा सेंटर पर मैनुअल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। इस प्रक्रिया में उन्हें सत्यापन के लिए वैध पहचान दस्तावेज दिखाने होंगे। इसके अलावा, सेंटर सुपरिटेंडेंट या ऑब्जर्वर सेंटर पर एक अंडरटेकिंग फॉर्म देंगे, जो वेरिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा होगा। यह फॉर्म जमा करने और जरूरी चेक पूरे होने के बाद, उन्हें परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा है कि बिना किसी रुकावट के आसानी से एंट्री पक्का करने के लिए सेंटर पर कैंडिडेट्स को प्रोसेस के बारे में गाइड किया जाएगा।

छात्रों को नहीं किया जाएगा परेशान

नोटिस में आगे बताया गया है कि नीट यूजी परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होनी है। इस दौरान बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए परीक्षार्थियों को परेशान नहीं किया जाएगा। PwD/PwBD कैंडिडेट्स को परीक्षा के लिए शाम 06:00 बजे तक समय दिया जा सकता है।


परीक्षार्थी शाश्वत तिवारी की चिंता पर एनटीए ने जवाब दिया

नीट यूजी 2026 परीक्षार्थी शाश्वत तिवारी ने एडमिट कार्ड प्रिंट क्वालिटी के बारे में एक सवाल उठाया, जिसमें कहा गया कि अलग-अलग प्रिंट सेटिंग्स के साथ कई कोशिशों के बावजूद फोटो और सिग्नेचर बहुत छोटे दिख रहे थे। उनकी चिंता का संज्ञान लेते हुए एनटीए ने स्पष्ट किया कि कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड को वैसे ही प्रिंट कर सकते हैं जैसा वह दिख रहा है। एजेंसी ने कहा कि जब तक एग्जाम देने वाला व्यक्ति एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स से मैच करता है, तब तक एग्जाम सेंटर पर कोई दिक्कत नहीं होगी।

CISCE ICSE, ISC Result 2026: 99% से ऊपर रहा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, दोनों कक्षाओं में लड़कियों का वर्चस्व बरकरार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।