NEET UG 2026 Re-exam Date: 21 जून को दोबारा होगी नीट यूजी परीक्षा, एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों के लिए जारी की हेल्पलाइन

NEET UG 2026 Re-exam Date: एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा दोबारा कराने की तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। 03 मई को हुई इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। हालांकि पेपर लीक की वजह से यह परीक्षा बाद में रद्द कर दी गई थी।

अपडेटेड May 15, 2026 पर 10:31 AM
यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की

NEET UG 2026 Re-exam Date: एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा दोबारा कराने की तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। 03 मई को हुई इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। हालांकि पेपर लीक की वजह से यह परीक्षा बाद में रद्द कर दी गई थी। एनटीए ने इस संबंध में एक ताजा नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी है। भारत सरकार की मंजूरी से NEET-UG 2026 का री-एग्जामिनेशन अब रविवार, 21 जून, 2026 को होगा। यह घोषणा लाखों मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के आवास पर हुई बैठक


इससे पहले, गुरुवार रात को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें नए सिरे से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)- स्नातक (UG) आयोजित करने की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। काफी देर तक चली समीक्षा बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (विद्यालय शिक्षा) संजय कुमार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के आयुक्तों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

3 मई को हुई परीक्षा में 23 लाख उम्मीदवारों ने लिया था हिस्सा

बता दें कि मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 3 मई को हुई परीक्षा को पपेर पत्र लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। 23 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। सरकार ने ‘अनियमितताओं' की जांच के लिए सीबीआई को मामला सौंपा है। इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

आधिकारिक संचार स्रोतों पर ही करें भरोसा 

इस बीच, एनटीए ने अपने आधिकारिक नोटिस में, परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए सिर्फ आधिकारिक संचार स्रोतों पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और मैसेजिंग ग्रुप्स पर चल रही अफवाहों या बिना वेरिफाइड जानकारी पर भरोसा न करें।

हेल्पलाइन पर पूछें परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सवाल

परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सवालों के लिए परीक्षार्थी एनटीए के ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर्स — 011-40759000 और 011-69227700 — पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। सवाल neet-ug@nta.ac.in पर ईमेल से भी भेजे जा सकते हैं।

इस बार पहले से सख्त होगी सुरक्षा

समझा जा रहा है कि 21 जून को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम के लिए पहले से ज्यादा कड़ी निगरानी और सुरक्षा इंतजाम किए जाने की उम्मीद है। अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर ज्यादा कड़े प्रोटोकॉल, मजबूत डिजिटल सर्विलांस और कॉन्फिडेंशियल मटीरियल को ज्यादा सख्ती से हैंडल करने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि ट्रांसपेरेंसी पक्की हो सके और स्टूडेंट्स के बीच भरोसा वापस आ सके।

CBSE 10th Second Board Exam 2026: कल से शुरू हो रहे दूसरे बोर्ड एग्जाम, जानें परीक्षा की डेट शीट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।