NEET UG 2026 re-exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिव्यांग लोगों (PwD) और बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) परीक्षार्थियों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) 2026 के लिए अपने स्क्राइब की डिटेल्स जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक्टिवेट कर दिया है। एनटीए द्वारा जारी ताजा सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पोर्टल 9 जून को खुला था, और 12 जून को रात 11:50 बजे बंद हो जाएगा।
योग्य उम्मीदवार को 21 जून, 2026 को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा से पहले तुरंत लॉग इन करके अपने ऑप्शन रजिस्टर करने होंगे। बता दें, नीट यूजी 2026 3 मई को हुई थी। परीक्षा के कुछ दिनों बाद, पेपर लीक होने की खबर के कारण इसे कैंसल कर दिया गया था। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, एनटीए के 15 मई 2026 और 08 जून 2026 के पब्लिक नोटिस के अनुसार, पोर्टल उन PwD/PwBD कैंडिडेट्स के लिए खोला जा रहा है, जो 21 जून 2026 को होने वाले नीट यूजी 2026 में स्क्राइब की सुविधा लेने के लिए योग्य हैं।”
नीट यूजी 2026: स्क्राइब के लिए रजिस्टर कैसे करें
14 जून को नीट यूजी री-टेस्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड होगा जारी