Get App

NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने अलॉट सीट छोड़ने के लिए शुरू की ऑनलाइन व्यवस्था, अगस्त से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होने वाली है। काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिए एमसीसी ने दो बदलाव का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अलॉट सीट छोड़ने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जाएगी। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 11:18 AM
NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने अलॉट सीट छोड़ने के लिए शुरू की ऑनलाइन व्यवस्था, अगस्त से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग
नीट यूजी 2026 छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त से शुरू होगी।

NEET UG Counselling 2026: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र बेसब्री से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंताजार कर रहे हैं। इसमें छात्रों को उनके नीट यूजी स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सीट आवंटित की जाएगी। नीट यूजी 2026 छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त से शुरू होगी।

काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग प्रक्रिया में कई बदलावों की घोषणा की है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 28 जुलाई को एक नोटिस जारी किया था। इसके मुताबिक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मेडिकल काउंसलिंग अधिकारियों को इस साल के काउंसलिंग प्रोसेस में किए गए बदलाव की जानकारी दी है।

अलॉट कॉलेज में खुद रिपोर्ट करना जरूरी नहीं

कमेटी की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया में किए गए बदलाव के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को किसी काउंसलिंग राउंड में सीट अलॉट हुई है और जिन्होंने बाद के काउंसलिंग राउंड में अपग्रेड का विकल्प चुना है, उन्हें अपने अलॉट कॉलेज में फिजकली रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही अगले राउंड में भाग लेने के दौरान उनका एडमिशन रद्द नहीं होगा।

छात्रों और अभिभावकों को मिलेगी आर्थिक राहत

काउंसलिंग प्रोसेस में इस बदलाव से उन छात्रों और अभिभवकों को काफी राहत मिलेगी है, जो आर्थिक और समय की कमी के कारण अलॉट हुए संस्थान तक जाने का जरूरी इंतजाम नहीं कर पाते हैं।

सीट छोड़ने के लिए ऑनलाइन फैसिलिटी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें