NEET UG Re-exam 2026: नीट यूजी री-एग्जाम के लिए राज्यों ने ट्रांसपोर्ट और सुविधाओं का किया इंतजाम, परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त

NEET UG Re-exam 2026: नीट यूजी री-एग्जाम के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए राज्यों ने कई तरह के इंतजाम किए हैं। इनमें ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के साथ ही परीक्षा केंद्रों के पास विभिन्न व्यवस्था की गई है। कुछ परीक्षा केंद्रों के आसपास के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने की भी जानकारी है

अपडेटेड Jun 20, 2026 पर 1:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कई राज्यों ने छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए मुफ्त बस यात्रा और रेल सेवा देने की घोषणा की है।

NEET UG Re-exam 2026: नीट यूजी 2026 पुन:परीक्षा का आयोजन कल, 21 जून 2026 को पूरे देश में बने परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों तक छात्रों को सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के पहुंचाने के लिए कई राज्यों ने मुफ्त बस यात्रा और रेल सेवा सुविधा देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी सेंटर्स में पीने का पानी, बिना रुकावट बिजली की सप्लाई, बैकअप जनरेटर, फर्स्ट-एड की सुविधा, एम्बुलेंस और ज़रूरत पड़ने पर पोर्टेबल टॉयलेट मौजूद हों। डायबिटीज से पीड़ित छात्रों के लिए परीक्षा के दौरान हल्का नाश्ता भी देने का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा कुछ परीक्षा केंद्रों के आसपास के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने की भी जानकारी है।

कई राज्यों में फ्री बस यात्रा की घोषणा

कल नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने परीक्षा केंद्र तक जाने वाले छात्रों के लिए ट्रांसपोर्टेशन सपोर्ट की घोषणा की है। छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर बसों में मुफ्त सफर कर सकते हैं।


ये राज्य दे रहे अलग सुविधाएं भी

  • बिहार में राज्य सरकार, जिला प्रशासन, धार्मिक संस्थाओं और एनजीओ के साथ मिल कर रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और मुख्य ट्रांजिट पॉइंट्स पर छात्रों और उनके माता-पिता के लिए पीने का पानी, सत्तू और दूसरी रिफ्रेशमेंट्स देने की तैयारी की है।
  • उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने छात्रों को बस किराए में 50% छूट के साथ ही जिला प्रशासन को परीक्षार्थियों के लिए अस्थायी रहने की जगह का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।
  • दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा केंद्रों के पास कूलिंग जोन बनाने का ऐलान किया है। इनमें कूलिंग जोन में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ पीने का पानी, नींबू पानी (शिकंजी) और दूसरी जरूरी सुविधाए भी मिलेंगी।

  • मुंबई का सबअर्बन रेलवे नेटवर्क 21 जून, रविवार को अपने रेगुलर संडे मेंटेनेंस ब्लॉक रोक देगा। सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे दोनों ने बिना संडे ब्लॉक के काम करने का फैसला किया है।

परीक्षा केंद्र के पास निषेधाज्ञा लागू

कई जगहों पर परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 गज के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (द.प्र.सं. की धारा 144) के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया गया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के पास 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं रहीं होंगे। कोई भी व्यक्ति घातक हथियार लेकर नहीं चलेंगे।

सेना के हेलीकॉप्टर से प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएंगे

भारतीय सेना के एक हेलीकॉप्टर ने हाल ही में तमिलनाडु में हाई-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत क्वेश्चन पेपर्स पहुंचाने के प्लान के तहत ड्राई रन किया। इस व्यवस्था के तहत, पेपर्स दिल्ली से मदुरै लाए जाएंगे और फिर हथियारों की सुरक्षा में तिरुनेलवेली पहुंचाए जाएंगे।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

परीक्षा केंद्रों पर दूसरे सुरक्षा उपायों में एआई मॉनिटरिंग के साथ चार-स्तर की सीसीटीवी सर्विलांस, एंट्री से पहले बायोमेट्रिक और फेशियल रिकग्निशन-बेस्ड वेरिफिकेशन, कई राउंड की तलाशी और मल्टी-लेवल ओवरसाइट शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा की ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा प्रक्रिया पर भी सबसे ऊंचे लेवल पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

NEET UG Re-exam 2026: नागपुर के छात्र को दे डाला अबु धाबी में परीक्षा केंद्र, राहुल गांधी ने एक्स पर उठाया मुद्दा तो एनटीए ने दिया गलती सुधारने का भरोसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।