NEET UG Re-Exam Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) पुन:परीक्षा (Re-Exam) 21 जून को होने वाले हैं। री-टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट अब ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के अलावा और भी कुछ जानकारियां उपलब्ध करानी होंगे। इनके बिना परीक्षार्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
एनटीए ने री-नीट में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए लॉगिन के समय ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ लागू किया है। इसके लिए बैंक डीटेल सहित कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। एनटीए ने साफ किया है कि यह कदम अभ्यर्थियों के फायदे के लिए उठाया गया है। परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के रिफंड (जैसे सिक्योरिटी मनी या एक्स्ट्रा फीस वापसी) को आपके खाते में भेजने के लिए यह जानकारी मांगी जा रही है। इस बीच, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण सर्वर पर लोड है, जिससे वेबसाइट धीमी हो रही है। लेकिन एनटीए की टेक्निकल टीमें लगातार काम कर रही हैं।
एनटीए का कहना है कि उसके पोर्टल पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगइन करने से पहले ये 4 चीजें अपने पास जरूर रख लें :
री-एग्जामिनेशन 21 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने और एग्जाम से जुड़े निर्देशों के अपडेट के लिए नियमित आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। नीट यूजी स्नातक स्तरीय मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस साल, लगभग 22.75 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्टर किया था, जबकि 3 मई को हुए टेस्ट में 22.05 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें