NEET UG Result 2026 Out: नीट यूजी में 19 छात्रों का स्कोर रहा 700 के ऊपर, 138 रहे 690 से 700 के बीच, 11.21 लाख कुल छात्रों पास की परीक्षा

NEET UG Result 2026 Out: एनटीए ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट कल देर शाम जारी कर दिया है। रिजल्ट से पहले एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी की। एनटीए ने रिजल्ट से संबंधित जरूरी आंकड़े भी जारी किए है। इसके मुताबिक इस साल कुल 11.21 लाख छात्र नीट परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 10:37 AM
नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को भारत के 551 शहरों और विदेश 14 शहरों में आयोजित किया गया था।

NEET UG Result 2026 Out: कई मुश्किल और झकझोर देने वाली घटनाओं के बाद अंतत: नीट यूजी 2026 की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी यानी स्नातक स्तरीय 2026 का परीक्षा परिणाम कल देर शाम जारी कर दिया है। इससे पहले एनटीए ने परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी। 03 मई 2026 को परीक्षा के बाद नीट पुन:परीक्षा का आयोजन 21 जून को भारत के 551 शहरों और विदेश 14 शहरों में किया गया था।

इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता दर्ज की है। नीट यूजी 2026 रिजल्ट के साथ एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़े जरूरी आंकड़े भी जारी किए। इनके मुताबिक, 138 कैंडिडेट ने 720 में से 690 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 19 कैंडिडेट ने 700 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। सबसे ज्यादा 715 मार्क्स पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने मिलकर हासिल किए। ऑफिशियल डेटा से पता चला कि क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट में 58 परसेंट से ज्यादा छात्राएं हैं।

नीट यूजी रिजल्ट 2026: सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले और टॉप परफॉर्मर

नीट यूजी 2026 में सबसे ज्यादा स्कोर 720 में से 715 था, जो आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पंशुल बंसल (हरियाणा) ने मिलकर हासिल किया। एजेंसी ने बताया कि 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा नंबर हासिल किए, जबकि 26 स्टेट टॉपर्स ने 690 से ज्यादा नंबर हासिल किए। 690+ नंबर पाने वाले 138 कैंडिडेट्स देश भर के 66 शहरों से हैं। इन टॉप परफॉर्मर्स में से 93% से ज्यादा पहली बार नीट यूजी दे रहे थे, और 99% की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।

नीट यूजी 2026: श्रेणीवार सफल उम्मीदवार

कैटेगरी के हिसाब से सफल छात्रों की संख्या इस तरह है :


जनरल : 2.91 लाख

ओबीसी-एनसीएल : 5.12 लाख

एससी : 1.59 लाख

एसटी : 63,716

जनरल-ईडब्लूएस : 95,026

पीडब्लूबीडी : 3,666

पीडब्लूडी : 303

एनटीए ने रिजल्ट्स के साथ कैटेगरी के हिसाब से टॉपर्स, स्टेट टॉपर्स, कट-ऑफ मार्क्स और स्कोर का विस्तृत विवरण भी जारी किया है। परीक्षार्थी अब अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और एलाइड मेडिकल प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार कर सकते हैं।

NEET UG 2026 Result जारी! पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप, लड़कियों का शानदार रहा प्रदर्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।