NIOS Practical Exam 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (NIOS) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रयोगात्मक परीक्षाओं (practical exam) की डेटशीट जारी कर दी है। ये डेटशीट छात्रों के स्ट्रीम या विभाग के हिसाब से जारी की गई है। इसके तहत 12 से 27 सितंबर के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जारी किया जाएगा। एनआईओएस ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं का एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र अधीक्षक अपने-अपने केंद्र के डैशबोर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकों को 10 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
इसके साथ ही, संस्थान ने स्पष्ट किया है कि घोषित तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही, जिन छात्रों ने पहले ही परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के केंद्र में परीक्षा देने की इजाजत दी जाएगी।
जहां पढ़ रहे वहीं देंगे प्रैक्टिकल
सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं उन्ही संस्थानों में होगी, जहां छात्र पढ़ रहे हैं। शिक्षण केंद्रों के रद्द होने, केंद्रों के बंद होने या कम पंजीकरण के कारण कहीं और स्थानांतरित करने के बारे में पहले से सूचित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एआई/क्षेत्रीय केंद्र से पहले ही इसकी पुष्टि कर लें। छात्र अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा का सूचना-सह-हॉल टिकट sdmis.nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
छोटे-छोटे बैचों में होगी परीक्षा
प्रैक्टिकल के मार्क्स 10 अक्टूबर तक वेबसाइट पर होंगे
सभी प्रैक्टिकल अंकों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकों को 10 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद नतीजे थ्योरी परीक्षा खत्म होने के करीब सात सप्ताह बाद घोषित होंगे। रिजल्ट सीधे sdmis.nios.ac.in पर जारी किया जाएगा और इसकी तारीख के बारे में पहले से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।
थ्योरी परीक्षा के 7 हफ्तों में आएंगे नतीजे
छात्रों की अंतिम थ्योरी परीक्षा के बाद सात हफ्तों के अंदर पूरे नतीजे घोषित किए जाएंगे। मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट और माइग्रेशन कम ट्रांसफर सर्टिफिकेट संबंधित एआई के माध्यम से भेजे जाएंगे। संस्थान रद्द होने की स्थिति में, क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा छात्रों के आवासीय पते पर दस्तावेज भेज जाएंगे।