Get App

NMMSS Scholarship 2026-27: 8वीं के बाद पैसों की कमी से नहीं रुकेगी पढ़ाई, एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप के लिए शुरू हुए आवेदन

NMMSS Scholarship 2026-27: शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप 2026-27 आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए इच्छुक और योग्य छात्र 31 अगस्त तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2026 पर 12:36 PM
NMMSS Scholarship 2026-27: 8वीं के बाद पैसों की कमी से नहीं रुकेगी पढ़ाई, एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप के लिए शुरू हुए आवेदन
छात्र 31 अगस्त, 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए अपने एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं।

NMMSS Scholarship 2026-27: देश में स्कूली पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों की काफी बड़ी तादात है। बहुत से छात्र पैसों की कमी की वजह से 8वीं कक्षा के बाद स्कूल की पढ़ाई आगे नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों को पढ़ाई से वापस जोड़ने में मदद देने के लिए शिक्ष मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMSS Scholarship) प्रदान करता है। इस स्कॉलरशिप का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों की सहायता करना है।

इस छात्रवृत्ति का नवीनीकरण कराने या नई छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य छात्र 31 अगस्त, 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के ज़रिए अपने एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति की मदद से कक्षा 8 के बाद छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में बढ़ावा मिलता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डेडलाइन से काफी पहले आवेदन प्रक्रिया पूरा कर लें।

एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप 2026-27 योग्यता

यह स्कॉलरशिप सरकारी, सरकारी मदद पाने वाले और लोकल बॉडी स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है। इसे कक्षा 10 से 12 के लिए भी रिन्यू किया जा सकता है, बशर्ते छात्र योजना की नवीनीकरण शर्तों को पूरा करते रहें। छात्रों को मेधा आधारित स्कॉलरशिप स्कीम के साथ एक या ज्यादा वेलफेयर-बेस्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए भी अप्लाई करने की इजाजत है।

एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें आवेदन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें