JEE Main 2026 Result: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन 1 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। फाइनल आंसर की पहले ही वेबसाइट पर जारी की जा चुकी थी।
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 के सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। पेपर 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। वहीं पेपर 2 की परीक्षा 29 जनवरी को सिर्फ एक शिफ्ट में हुई, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक थी। JEE मेन 2026 की प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2026 थी, जिसके बाद लिंक बंद कर दिया गया।