JEE Main 2026 Result: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन 1 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। फाइनल आंसर की पहले ही वेबसाइट पर जारी की जा चुकी थी।
