PSEB Punjab Board 12th Result 2026: आज 12.30 बजे पंजाब बोर्ड के छात्रों का खत्म होगा इंतजार, 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें रोल नंबर

PSEB Punjab Board 12th Result 2026: पंजाब बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट आज दोपहर में 12.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड आधिकारिक पोर्टल पर 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा देने वाले छात्र अपने रोल नंबर और क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं

अपडेटेड May 13, 2026 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह नतीजे दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेंगे।

PSEB Punjab Board 12th Result 2026: पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड (PSEB) से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनका इंतजार आज दोपहर 12.30 बजे खत्म होगा, जब पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा करेगा। शैक्षिक सत्र 2025-26 में पंजाब बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड 12वीं कक्षा के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एकसाथ जारी करेगा।

इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग एप से भी प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट साथ छात्रों की ऑनलाइन मार्कशीट भी जारी की जाएगी। ये तात्कालिक प्रयोग के लिए मान्य होगी, लेकिन मार्कशीट की मूल प्रति छात्रों को अपने स्कूलों से बाद में जारी की जाएगी। इस साल परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक हुई थी। इसके लिए लगभग 2.5 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने छात्रों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 9549-161-161 शुरू की है, ताकि रिजल्ट से जुड़ी तनाव या चिंता की स्थिति में मनोवैज्ञानिक परामर्श मिल सके।

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने पुष्टि की है कि नतीजे दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। घोषणा के बाद पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और पासवर्ड जैसे अपने लॉगइन क्रेडेंशिल का इस्तेमाल करना होगा। इस साल के पेपर्स को ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल करके जांचा गया ताकि मूल्यांकन सटीक और और तेज हो सके।

आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देखें

परिणाम घोषित होने के बाद, आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:


  • आधिकारिक पोर्टल pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "Senior Secondary (10+2) Examination Result 2026" के लिंक को चुनें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

DigiLocker पर स्कोर कैसे देखें?

स्टूडेंट्स DigiLocker से अपना पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। उन्हें एक स्मार्टफोन या लैपटॉप, एक इंटरनेट कनेक्शन और अपने आधार और एग्जाम क्रेडेंशियल्स की ज़रूरत होगी।

  • DigiLocker रिजल्ट्स पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाएं या अपने डिवाइस पर DigiLocker ऐप खोलें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके साइन इन करें (नए यूजर्स को रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा)।
  • होमपेज पर ‘एजुकेशन’ या ‘रिजल्ट्स’ सेक्शन पर जाएं।
  • बोर्ड्स की लिस्ट में से पंजाब बोर्ड चुनें।
  • ‘Class 12 Result 2026’ पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर, पास होने का साल और दूसरे क्रेडेंशियल्स डालें।
  • अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करें।

SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करें

अगर वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण धीमी चल रही हो, तो आप एसएमएस से भी अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • अपने फोन पर मैसेज बॉक्स खोलें।
  • टाइप करें: PB12 <अपना रोल नंबर> (उदाहरण: PB12 12345678)।
  • इसे 5676750 पर भेज दें।

कुछ ही समय में आपका रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के रूप में आ जाएगा।

स्कोरकार्ड में क्या होगा?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और ग्रेड
  • डिवीजन और क्वालिफाइंग स्टेटस

NEET 'Paper Leak': “Forwarded Many Times” वाला WhatsApp मैसेज, 150 पन्नों की PDF, 120 असली सवाल!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।