Rajasthan Board Class 10 Results 2026 Tomorrow: खत्म होने वाला है 10वीं के छात्रों का इंतजार, ऑफिशियल वेबसाइट पर 20 मार्च को आ सकता है रिजल्ट

Rajasthan Board Class 10 Results 2026 Tomorrow: राजस्थान बोर्ड से इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का परिणाम कल यानी 20 मार्च, 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने 12 से 28 फरवरी तक परीक्षाएं आयोजित की थी। जानें कैसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
राजस्थान बोर्ड का रिजल्‍ट डिजिलॉकर पर भी जारी होगा। इ

Rajasthan Board Class 10 Results 2026 Tomorrow: राजस्थान बोर्डऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। राजस्थान बोर्ड से इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का परिणाम कल यानी 20 मार्च, 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने 12 से 28 फरवरी तक परीक्षाएं आयोजित की थी, जिसमें इस साल कुल 10,68,078 छात्र ने पंजीकरण किया था। परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। छात्र जरूरी क्रेडेंशियल्स डालकर अपने स्कोरकार्ड देख पाएंगे।

RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट rajasthan.gov.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • "RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर के साथ जरूरी डिटेल्स डालें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आगे के लिए एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।

रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

rajasthan.gov.in


rajresults.nic.in

डिजिलॉकर और एसएमएस पर मिलेगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड का रिजल्‍ट डिजिलॉकर पर भी जारी होगा। इसके लिए छात्र digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं। आधार से लिंक वाला अपना अकाउंट ओपन करें। RBSE सेक्शन में जाकर रिजल्ट सर्च करें। डिजिटल मार्कशीट सीधे डाउनलोड हो जाएगी। साथ ही इंटरनेट के अभाव में या वेबसाइट क्रैश या स्लो होने परे SMS से भी रिजल्ट देख सकेंगे। अपना रोल नंबर लिखकर बोर्ड के दिए गए नंबर पर मैसेज भेज दें। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा, जिसमें मार्क्स, परसेंटेज सब लिखा होगा।

अगस्त में होगी कम्पार्टमेंट परीक्षा

एक या ज्यादा विषय में असफल रहने वाले छात्रों को कम्पार्टमेंट (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा देने का अवसर मिलता है। ये परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के बाद की प्रक्रिया

परीक्षा समाप्त होने के बाद, बोर्ड ने आंसर शीट का मूल्यांकन करने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया लागू की थी। पूरे राज्य में कुल 66 कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे। कॉपियों का मूल्यांकन सेंट्रलाइज्ड सेंटर पर किया गया, जहां 30,915 टीचर आंसर शीट चेक करने में शामिल थे।

2027 से साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने पर कर रहा विचार

राजस्थान बोर्ड के सचिव ने संकेत दिया है कि बोर्ड 2027 से 10वीं कक्षा के लिए साल में दो बार परीक्षा शुरू करने पर विचार कर रहा है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मई में आयोजित की जा सकती है।

Bihar Board 10th Result 2026 date and time: 27 मार्च को सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।