राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 (Rajasthan JET Result 2025) की राह देख रहे उम्मीदवारों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। इसके तहत प्री-पीजी/पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा दी थी। इसके नतीजे आज जारी होने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है अब इसकी घोषणा 31 जुलाई को की जाएगी। राजस्थान जेईटी की तरफ से ये जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर नोटिस के जरिए दी गई है। राजस्थान JET परीक्षा 29 जून 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इसके नतीजों का बेसब्री इंतजार कर रहे थे।
इससे पहले, राजस्थान जेईटी परीक्षा परिणाम 2025 16 जुलाई, 2025 को घोषित होने वाले थे, लेकिन परिणाम घोषित होने में देरी के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया को भी स्थगित करना पड़ा था। अब दोबारा नतीजे टलने के करण काउंसलिंग प्रक्रिया और आगे बढ़ सकती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया और इसकी तारीख की जानकारी परिणाम घोषित होने के बाद ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी। तब तक छात्रों को इंतजार ही करना होगा। छात्र जन्मतिथि और आवेदन संख्या दर्ज कर वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। छात्रों ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
इन कोर्स में ले सकेंगे दाखिला
इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बागवानी, वानिकी, खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, सामुदायिक विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, डेयरी टेक्नोलॉजी और खाद्य प्रौद्योगिकी जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के योग्य होंगे। यह नतीजे प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी मान्य होंगे।
राजस्थान जेईटी परिणाम 2025 जब जारी होंगे, तो इन्हें देखने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं :
चरण 2: होमपेज पर राजस्थान जेईटी परिणाम 2025 का लिंक उपलब्ध होगा।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी जहां छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करेंगे।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और राजस्थान जेईटी परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिख जाएगा।
चरण 5: स्कोरकार्ड को ध्यान से देखें और आगे के लिए इसकी पीडीएफ डाउनलोड करें।