Rajasthan Constable Recruitment 2025: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानिए डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Rajasthan Constable Recruitment 2025: इस भर्ती के तहत कुल 10,000 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 अप्रैल, 2025 को शुरू हुई थी और 17 मई, 2025 को समाप्त हुई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं

अपडेटेड Sep 09, 2025 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी

Rajasthan Constable Recruitment: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। विभाग जल्द ही कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह परीक्षा 13 और 14 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली है, जिसके माध्यम से कुल 10,000 पदों को भरा जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी

लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। लिखित परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है:

  • सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC)-  कुल अंकों का 40%।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST)- कुल अंकों का 36%।
  • जनजातीय उप-योजना क्षेत्र (Tribal Sub-Plan Area) के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए- न्यूनतम अंक का नियम लागू नहीं होगा।


एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'recruitment' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको 'Rajasthan Police Constable Admit Card 2025' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी निकाल कर रख लें।

भर्ती से जुड़ी अन्य जरूरी बातें

इस भर्ती के तहत कुल 10,000 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 अप्रैल, 2025 को शुरू हुई थी और 17 मई, 2025 को समाप्त हुई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Abhishek Gupta

Abhishek Gupta

First Published: Sep 09, 2025 5:04 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।