Rajasthan PTET Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ रिजल्ट, जानें कैसे मिलेगा 935 बीएड कॉलेजों में एडमिशन

Rajasthan PTET Result 2026: वीएमओयू ने राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। पीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद अब राज्ये 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 3:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजस्थान पीटीईटी 2026, 14 जून, 2026 को आयोजित की गई थी।

Rajasthan PTET Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने आज, 25 जून, 2026 को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। रिजल्ट का लिंक ptetvmoukota2026.in पर एक्टिव है। कैंडिडेट्स को अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी रोल नंबर और जन्म तिथि आदि लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी। राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग प्रक्रियाके लिए बुलाया जाएगा।

राजस्थान पीटीईटी 2026, 14 जून, 2026 को राज्य भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें पूरे प्रदेश के उन कॉलेजों ने हिस्सा लिया था, जो दो साल के बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) कार्यक्रम और चार साल के इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बी एससी बीएअ कोर्स चलाते हैं। राजस्थान पीटीईटी 2026 में सफल उम्मीदवार राज्य के इन 935 कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे।

राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिजल्ट लिंक चुनें।
  • लॉगिन टैब खुलेगा। अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • कैप्चा कोड भरें और डिटेल्स सबमिट करें।
  • राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • काउंसलिंग प्रोसेस के लिए इसे डाउनलोड करें और सेव करें।


स्कोरकार्ड पर क्या डिटेल्स दी गई हैं?

स्कोरकार्ड में जरूरी डिटेल्स होंगी, जिसमें मिले मार्क्स, कैटेगरी डिटेल्स, हासिल की गई रैंक और एग्जाम का नाम शामिल है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। कोई भी गलती होने पर यूनिवर्सिटी से संपर्क करें।

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2026

जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल होंगे वे काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य होंगे। रजिस्ट्रेशन, चॉइस-फिलिंग, फीस का पेमेंट और एडमिशन से जुड़ी दूसरी जानकारी के साथ डिटेल्ड काउंसलिंग शेड्यूल वीएमओयू जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर देगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

14 जून को हुई थी परीक्षा

पीटीईटी परीक्षा 14 जून 2026 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बेहद सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई थी। परीक्षा खत्म होने के महज 2 दिन बाद, यानी 16 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई थी। इसके बाद 17-19 जून तक उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गईं। एक्सपर्ट्स की तरफ से सभी आपत्तियों की बारीकी से समीक्षा के बाद अब फाइनल रिजल्ट और कटऑफ तैयार कर ली गई है।

CA Foundation result 2026: 3 जुलाई को यहां जारी होगा सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, जानें स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के स्टेप्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।