RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (RBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म करते हुआ आज परिणामों की घोषणा की जा सकती है। आरबीएसई के 10वीं कक्षा के छात्र इस समय बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड 23 मार्च को आरबीएसई 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है।
इससे पहले, राजस्थान बोर्ड मई तक रिजल्ट जारी करता था। लेकिन इस साल बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। इसलिए अपने नियमित शेड्यूल से पहले रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आरबीएसई, अजमेर ने 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बस आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट और टाइम का फैसला होने का इंतजार है। किसी भी समय इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
राजस्थान बोर्ड की ओर से अभी तक 10वीं बोर्ड रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं होने के कारण इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। 23 मार्च को रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है। अगर परिणाम जारी नहीं हो पाता है तो इसके बाद कुछेक दिनों के भीतर कभी भी आ सकता है। विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगेl
बोर्ड मूल्यांकन और रिजल्ट जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाएं 20 मार्च तक पूरी कर परीक्षा परिणाम घोषित करने की कोशिश में था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए 1068078 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 12वीं में 909087, प्रवेशिका परीक्षा में 7811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4122 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
RBSE 10th Result 2026: कैसे चेक करे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस जरूरी समय में गलत जानकारी से बचने के लिए सतर्क रहें और भरोसेमंद स्रोतों पर ही अपडेट ट्रैक करें।
ऑनलाइन मार्कशीट में विषय के हिसाब से स्कोर, कुल अंक और पास स्टेटस शामिल होगा। छात्र ध्यान दें कि यह एक प्रोविजनल डॉक्यूमेंट होगा, जिसकी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में उनके स्कूल जारी करेंगे।
रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स के लिए आगे क्या है
10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होना एक अहम शैक्षिक पड़ाव है, क्योंकि यह छात्रों के 12वीं कक्षा में प्रवेश को तय करता है। अपने प्रदर्शन के आधार पर, छात्र 12वीं कक्षा के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स जैसे स्ट्रीम चुनेंगे।