RBSE 10th Result 2026 OUT: शिक्षा मंत्री ने जारी किया 10वीं कक्षा का परिणाम, इस साल 94.23% रहा पास पर्सेंटेज और लड़कियां रहीं लड़कों से आगे

RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों का बोर्ड परीक्षा परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। आइए जानें इस साल छात्रों का पास पर्सेंटेज कैसा रहा

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 10:05 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड द्वारा जारी 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा के छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बटन दबा कर 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया। राजस्थान बोर्ड ने इस साल महज 25 दिनों में 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राजस्थान बोर्ड का परीक्षा परिणाम मार्च में आना ऐतिहासिक कदम है। बोर्ड द्वारा जारी 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें 94.20% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.63% छात्र पास हुए। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा कायम रहा।

इस साल 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में 94.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल के 93.60% के मुकाबले 1.7% अधिक है, जिससे इस बार रिजल्ट में सुधार और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। इस बार लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% और लड़कियों का 94.20% रहा। इस साल आरबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी के बीच राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेडरी एजुकेशन (RBSE) ने लगभग 35000 शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के काम में लगाया था।

कब मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?

आरबीएससी 10वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट जारी कर दी है, जो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह ऑनलाइन मार्कशीट तुरंत इस्तेमाल के योग्य होती है और 11वीं में एडमिशन लेने के लिए वैध प्रमाण के रूप में काम करती है। वहीं, ओरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल से प्राप्त होती है, और इसे कंपार्टमेंट या स्क्रूटनी (यदि आवश्यक हो) पूरी होने के बाद ही दिया जाता है।

साल में दो बार होगी परीक्षा तीन विषयों में सुधार का मिलेगा मौका

मदन दिलावर ने बताया कि 2027 से प्रदेश में पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। सभी छात्रों के लिए पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि दूसरी परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी बैठ सकेंगे, जिन्होंने पहली परीक्षा दी होगी, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार का मौका मिल सके। नए नियमों के अनुसार विद्यार्थियों को अधिकतम तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका दिया जाएगा। हालांकि, यदि कोई छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा और उन्हें अगली बार परीक्षा में शामिल होने के लिए अगले वर्ष तक इंतजार करना होगा।


RBSE 10th Toppers Prize List: राजस्थान बोर्ड ने पहली बार जारी की टॉप 100 की लिस्ट, 10वीं पास करने वाली बेटियों पर सौगातों की बारिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।