RBSE 10th Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ और प्रमुख अपडेट है। आबीएसई से 10वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके तकरीबन 10.5 लाख छात्र टक-टकी लगाए अपने बोर्ड परीक्षा के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बोर्ड के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और जल्द ही नतीजों को भी जारी किया जाएगा। आरबीएसई के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने संकेत दिए हैं कि राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, 20 मार्च को जारी किया जा सकता है। इसके बाद राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 को भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।
हालांकि, 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने की यह आधिकारिक तारीख नहीं है। आधिकारिक तारीख पर मुहर, अधिसूचना जारी होने के बाद ही लगेगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड इस साल परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर इतिहास बनाने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें,तो आरबीएसई का रिजल्ट परीक्षाएं समाप्त होने के करीब 2 महीने बाद जारी किया जा जाता है। लेकिन इस साल बोर्ड इस अवधि को बेहद कम करते हुए मार्च में ही बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा हुआ, तो राजस्थान बोर्ड के नतीजे सबसे पहले जारी होंगे। अभी तक ये श्रेय बिहार बोर्ड बीएसईबी के पास था।
10वीं कक्षा के नतीजे कैसे चेक करें?