RBSE Time Table 2026: दो शिफ्ट में 7 मार्च से शुरू होगी 9वीं और 11वीं कक्षा की डेटशीट हुई जारी, बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करें डेटशीट

RBSE Time Table 2026: आरबीएसई कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 07 मार्च से 19 मार्च के बीच दो शिफ्ट में होंगी। इन कक्षाओं की परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:00 बजे से 4:15 बजे तक होगी। बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं डेटशीट

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 1:56 PM
Story continues below Advertisement
आरबीएसई ने 12 कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं।

RBSE Time Table 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। आरबीएसई कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 07 मार्च से 19 मार्च के बीच दो शिफ्ट में होंगी। इन कक्षाओं की परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:00 बजे से 4:15 बजे तक होगी। छात्र डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा, नियमित छात्रों के लिए 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा 1 जनवरी, 2026 से शुरू होंगी, जबकि निजी छात्रों की परीक्षा 25 जनवरी, 2026 से होगी। आरबीएसई ने 12 कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। नियमित छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी, 2026 से शुरू होंगे, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स के एग्जाम 25 जनवरी, 2026 से होंगे। बोर्ड ने परीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स की तस्वीरें, साथ ही दूसरी जरूरी तस्वीरें, ईमेल के जरिए bserpracticalgpsimages@gmail.com पर बोर्ड को भेजें।

आरबीएसई 2026 क्लास 9वीं की डेटशीट

परीक्षा की तारीख विषय

  • 07 मार्च 2026 अंग्रेजी
  • 09 मार्च 2026 हिंदी
  • 10 मार्च 2026 गणित
  • 11 मार्च 2026 सामाजिक विज्ञान
  • 12 मार्च 2026 पंजाबी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी
  • 13 मार्च 2026 विज्ञान
  • 14 मार्च 2026 स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा
  • 16 मार्च 2026 सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा
  • 17 मार्च 2026 राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा


आरबीएसई 2026 11वीं कक्षा की डेटशीट

परीक्षा की तारीख विषय

  • 07 मार्च 2026 आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत
  • 09 मार्च 2026 अंग्रेजी (अनिवार्य)
  • 10 मार्च 2026 हिंदी (अनिवार्य)
  • 11 मार्च 2026 कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान / राजनीति विज्ञान / टंकण – अंग्रेजी
  • 12 मार्च 2026 अर्थशास्त्र
  • 13 मार्च 2026 लोक प्रशासन
  • 14 मार्च 2026 चित्रकला / टंकण – हिंदी
  • 16 मार्च 2026 कृषि रसायन / रसायन विज्ञान / व्यावसायिक अध्ययन / इतिहास
  • 17 मार्च 2026 गृह विज्ञान / भूगोल
  • 18 मार्च 2026 ऐच्छिक गणित / संस्कृत साहित्य / कृषि विज्ञान
  • 19 मार्च 2026 अंग्रेजी साहित्य / समाजशास्त्र

UP Board Exam 2026: बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को अब एडमिट कार्ड के साथ ले जाना होगा ये डॉक्युमेंट, नकल रोकने को बढ़ाई सख्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।