SRMJEEE 2025 Scholarship: एसआरएमजेईईई फेस 2 के लिए स्कॉलरशिप डिटेल्स जारी, srmist.edu.in पर आज से चॉइस फिलिंग शुरू

SRM ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन (SRMJEEE) 2025 फेस 2 के लिए स्कॉलरशिप डिटेल्स भी जारी कर दिए गए हैं। शीर्ष 12 रैंक धारकों को स्कॉलरशिप दी जाती है, जिसमें 100% ट्यूशन और छात्रावास शुल्क शामिल होता है। चॉइस फिलिंग 25 से 28 जून तक होगी

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 3:36 PM
SRMJEEE 2025 Phase 2 Scholarship: SRM ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 फेज 2 के नतीजे 23 जून को घोषित किए गए थे

SRMJEEE 2025 Phase 2 Scholarship: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने SRM ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन (SRMJEEE) 2025 के लिए फेस 2 काउंसलिंग प्रोसेस आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। बुधवार (25 जून, 2025) से योग्य उम्मीदवार सीट आवंटन के लिए विकल्प भरने की इस प्रोसेस में भाग ले सकते हैं। SRMJEEE 2025 फेस 2 के लिए स्कॉलरशिप डिटेल्स भी जारी कर दिए गए हैं। स्कॉलरशिप कट्टनकुलथुर, वडापलानी, एनसीआर-गाजियाबाद, रामपुरम, तिरुचिरापल्ली और आंध्र प्रदेश में SRMJEEE कैंपस में उपलब्ध हैं।

SRMJEEE 2025 फेज 2 के नतीजे 23 जून को घोषित किए गए थे। चॉइस फिलिंग 25 से 28 जून तक होगी। जबकि सीट अलॉटमेंट 28 जून से 7 जुलाई तक किया जाएगा। फेज 3 परीक्षाओं के लिए SRMJEEE 2025 आवेदन पत्र srmist.edu.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। बता दें कि शीर्ष 12 रैंक धारकों को स्कॉलरशिप दी जाती है, जिसमें 100% ट्यूशन और छात्रावास शुल्क शामिल होता है।

एसआरएमजेईईई 2025 फेस 2 परीक्षा में पास होने वाले छात्र बीटेक एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। चरण 2 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस-फिलिंग विंडो 25 से 28 जून 2025 तक खुली रहेगी।


फेस 2 काउंसलिंग के लिए मुख्य तारीख

- चॉइस फिलिंग की तारीख: 25 से 28 जून, 2025 तक

- सीट आवंटन रिजल्ट: 29 जून, 2025

- शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख: 3 जुलाई, 2025

- क्लासेस की शुरुआत: अगस्त 2025

मेरिट स्कॉलरशिप डिटेल्स

- रैंक 13 से 36: 100% छूट

- रैंक 37 से 50: 75% छूट

- रैंक 51 से 100: 50% छूट

- रैंक 101 से 250: 25% छूट

- रैंक 251 से 500: 10% छूट

एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने आधिकारिक तौर पर SRMJEEE 2025 फेस 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in से अपने रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Vivo Ignite 2025: वीवो इंडिया ने 'इग्नाइट 2025' में स्टूडेंट इनोवेटर्स को दिए ₹35 लाख के स्कॉलरशिप

SRMJEEE (SRM ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन) फेस 2 का आयोजन 12 से 17 जून 2025 तक SRMIST कैंपस में विभिन्न बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया गया था। परिणाम ऑनलाइन जारी किए गए हैं। छात्र अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपने रैंक कार्ड तक पहुंचने के लिए लॉग इन कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।