UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का शेड्यूल फाइनल कर दिया है। साथ ही, एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी बता दी है। यूजीसी नेट जून 2026 का हॉल टिकट 15 जून 2026 तक जारी होने वाले हैं। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होंगे। इस परीक्षा के लिए 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। परीक्षार्थियों के लिए आवेदन करेक्शन विंडो 28 मई 2026 को पूरी हुई है।
