UGC NET June 2026 city intimation slip: 22 जून को यूजीसी परीक्षा देने से पहले देख लें अपनी परीक्षा शहर पर्ची, जानें कहां से करें डाउनलोड

UGC NET June 2026 city intimation slip: यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा 22 जून से शुरू होने वाली है। इससे पहले एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 1:45 PM
परीक्षार्थी अपने एग्जामिनेशन सिटी की डिटेल्स ऑनलाइन देख सकते हैं।

UGC NET June 2026 city intimation slip: 22 जून से शुरू होने वाली यूजीसी नेट 2026 के लिए पंजीकरण करने वाले लाखों परीक्षार्थियों के लिए यह अहम और जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नेशनल एलिजिबिलिटी (NET) जून 2026 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब परीक्षा देने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपनी यात्रा के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर सकेंगे। लेकिन उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए परीक्षा शहर पर्ची एडमिट कार्ड या हॉल टिकट का विकल्प नहीं होती है। यह सिर्फ परीक्षा केंद्र की लोकेशन के बारे में शुरुआती जानकारी देता है।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा शहर पर्ची ऑनलाइन उपलब्ध

परीक्षार्थी अपने एग्जामिनेशन सिटी की डिटेल्स ऑनलाइन देख सकते हैं। एनटीए ने बुधवार को यह सुविधा एक्टिवेट कर दी है। इस प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा। अक्सर कई परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए काफी दूर सफर करना पड़ता है। ऐसे में परीक्षा शहर पर्ची समय से प्राप्त होने पर उनके लिए परीक्षा के लिए जरूरी अपनी यात्रा की तैयारी करना आसान हो जाता है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच पूरे देश में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी। 23 जून को एक्स्ट्रा सेशन प्लान किए गए हैं।

यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप का क्या मतलब है?

सभी परीक्षार्थियों को यह समझना जरूरी है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप कोई एडमिट कार्ड नहीं है। यह सिर्फ परीक्षा शहरों के बारे में पहले से जानकारी देता है कि परीक्षा केंद्र इसमें दिए गए शहरों में ही होंगे। एजेंसी ने कहा कि एडमिट कार्ड बाद में आएंगे। एडमिट कार्ड के बारे में अलग से नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को आधिकारिक चैनल पर नियमित नजर रखनी चाहिए।

यूजीसी नेट जून 2026 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें


उम्मीदवार परीक्षा की सिटी स्लिप ऑनलाइन ले सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करने होंगे।

सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक करने के स्टेप्स

  • ऑफिशियल UGC NET वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजीसी नेट जून 2026 लॉगिन पेज खोलें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • एक्सेस के लिए लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।
  • अलॉटेड एग्जाम शहर की जानकारी देखें।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और सेव करें।
  • भविष्य के लिए एक कॉपी रखें।

Rajasthan BSTC Result 2026: मुस्कान चौधरी ने किया राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड टॉप, अब काउंसलिंग के लिए तैयार करें ये दस्तावेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।